{"_id":"5b76ec6c42c7924646253fea","slug":"district-panchayat-members-son-hanged-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, घटना से परिवार में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, घटना से परिवार में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 18 Aug 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
कैदी ने फांसी लगाकर जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पिढौरा क्षेत्र के भदरौली निवासी जिला पंचायत सदस्य निर्मला देवी के बेटे की गुरुवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसका शव फार्म हाउस पर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजन और पुलिस घटना को खुदकुशी बता रहे हैं।
विज्ञापन
भदरौली निवासी और बसपा से जुड़े रहे किशन मुरारी की पत्नी निर्मला देवी जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका पुत्र सुरजेश (23) गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव नगरिया स्थित अपने फार्म हाउस पर सोने गया था। सुबह वहीं टीन शेड पर रस्सी से उसका शव लटकता मिला। सुरजेश के भाई ब्रजेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
बताया कि सुबह करीब 5 बजे नौकर झुनकू निवासी रामपुर चंद्रसैनी ने आकर इसकी जानकारी घरवालों को दी। मौके पर जाकर देखा गया, तो सुरजेश का शव टीनशेड के पाइप से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और परिवार के लोग घटना को खुदकुशी बता रहे हैं। पर, उसने ऐसा क्यों किया। इसकी कोई वजह घरवाले भी नहीं बता सके। युवक के आत्मघाती कदम उठाने से घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन