फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Magistrate withheld salaries of six officers during Sampoorna Samadhan Diwas

संपूर्ण समाधान दिवस: छह अफसरों का वेतन रोका, लेखपालों को निलंबन की चेतावनी;11 शिकायतों का माैके पर निस्तारण

Sun, 06 Sep 2026 01:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 01:11 PM IST
सार

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने लेखपालों की क्लास ली। कहा कि लेखपाल रोजाना गांव में बैठकर जनता की समस्याएं सुनें। जो ऐसा नहीं करेंगे उन्हें चिह्नित कर निलंबित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
District Magistrate withheld salaries of six officers during Sampoorna Samadhan Diwas
फरियादियों की समस्या सुनते डीएम मनीष बंसल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली, फर्जीवाड़े और गैरहाजिरी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने छह अफसरों का वेतन रोका और काम से भागने वाले लेखपालों को निलंबन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समाधान दिवस में पहुंचीं कुल 101 शिकायतों में से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में खुद आने के बजाय प्रतिनिधि भेज देने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पीओ डूडा, बीएसए, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई और अधिशासी अधिकारी खेरागढ़ का एक दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन


जमीन की पैमाइश, तालाब और चकरोड पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर लेखपालों की क्लास ली। जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल रोजाना गांव में बैठकर जनता की समस्याएं सुनें। जो ऐसा नहीं करेंगे उन्हें चिह्नित कर निलंबित कर दिया जाएगा। तहसील परिसर में रोहता गांव की गीता देवी का प्रकरण आया। जीवित महिला को कागजों में मृत दिखाकर जमीन पर बैंक से कर्ज ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जिलाधिकारी ने खतौनी से फर्जी प्रविष्टि हटाने और संबंधित राजस्व निरीक्षक चुन्नीलाल व लेखपाल मधुरेश तिवारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए। डीएम ने पुराने समाधान दिवस की फाइलों को भी खंगाला और मौके से ही डीएसओ आनंद कुमार सिंह से शिकायतकर्ताओं को फोन करवाकर फीडबैक लिया। गुणवत्ताहीन निस्तारण पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान एसडीएम नरेंद्र गंगवार, एसीपी सुनीता चौहान की भी मौजूदगी रही।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed