फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Magistrate suspended Revenue Inspector who arrived for measurement Despite High Court stay in Agra

Agra: हाईकोर्ट स्टे के बावजूद पैमाइश कराने पहुंचा राजस्व निरीक्षक, बिगड़ी कानून व्यवस्था; डीएम ने किया निलंबित

Fri, 27 Oct 2023 12:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 12:46 PM IST
सार

आगरा में एक राजस्व निरीक्षक हाईकोर्ट स्टे के बावजूद पैमाइश कराने पहुंच गया। इससे मौके पर कानून व्यवस्था बिगड़ गई। डीएम ने राजस्व निरीक्षक को निलंबित करके जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
District Magistrate suspended Revenue Inspector who arrived for measurement Despite High Court stay in Agra
आगरा कलक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसडीएम का आदेश न मानने और हाईकोर्ट स्टे के बावजूद पैमाइश के लिए पहुंचे राजस्व निरीक्षक को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने निलंबित कर दिया। पैमाइश के दौरान मौके पर कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी। डीएम ने निलंबित राजस्व निरीक्षक की जांच के आदेश एडीएम नागरिक आपूर्ति को दिए हैं।

विज्ञापन


खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में मामला देवरी गांव का है। जहां शिव देवी पत्नी शंकर लाल और विद्यादेवी पत्नी राजेंद्र चौधरी के बीच भूमि विवाद चल रहा था। शिवदेवी को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया। जिसके बाद एसडीएम नीरज शर्मा ने राजस्व निरीक्षक को पैमाइश से मना किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: अयोध्या ही नहीं यहां भी गढ़े जा रहे श्रीराम मंदिर में शोभायमान होने वाले पत्थर, देखते ही रह जाएंगे नक्काशी
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्या देवी के प्रार्थना पत्र पर राजस्व निरीक्षक सुरजीत सिंह बृहस्पतिवार को पैमाइश के लिए पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर शांति व कानून व्यवस्था बिगड़ गई। एसडीएम ने मामले से डीएम को अवगत कराया। जिसके बाद डीएम ने राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।

अधिशासी अधिकारी का वेतन रोका

फतेहपुर सीकरी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने 24 अक्तूबर को निरीक्षण किया था। क्षेत्र में गंदगी, सफाई में लापरवाही मिली। अधिशासी अधिकारी ने डीएम को फोन नहीं उठाया। बृहस्पतिवार को डीएम ने अधिशासी अधिकारी केके बढ़ाना के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई है। केके बढ़ाना पर अछनेरा के अलावा फतेहपुर सीकरी का अतिरिक्त प्रभार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed