फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Magistrate inspected district Hospital in Agra

UP: एक्सरे कक्ष में सन्नाटा, छुट्टी पर डाॅक्टर, भटकते मरीज...अस्पताल का ऐसा हाल, दृश्य देखकर डीएम भी रह गए दंग

Fri, 31 Oct 2025 11:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिलाधिकारी के निरीक्षण में जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। डीएम ने चिकित्सा अधिकारियों को फटकार लगाते हुए रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
District Magistrate inspected district Hospital in Agra
जिला अस्पताल में निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खाली पड़े एक्सरे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कक्ष और बाहर भटकते मरीज। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे डीएम को जिला अस्पताल के रेडियो डायग्नोसिस विभाग में यही हाल मिला। रेडियोलाॅजिस्ट के छुट्टी पर जाने से जांच और इलाज बंद है। अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। अव्यवस्थाएं देखकर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाते हुए रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन



देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करने के बाद डीएम ने महिला वार्ड, इमरजेंसी समेत पूरे परिसर का घंटे भर से अधिक समय तक निरीक्षण किया और मरीजों से सेवाओं का हाल जाना। रेडियो डायग्नोस्टिक विभाग पहुंचे तो वहां एक्सरे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कक्ष खाली पड़े थे। टेक्नीशियन डिजिटल मशीन से एक्सरे कर रहे थे। अल्ट्रासाउंड कक्ष के गेट पर मशीन खराब का नोटिस भी चस्पा था। डीएम के आने से पहले उसे हटा दिया गया।
विज्ञापन


मरीजों ने डीएम से मशीन खराब होने की शिकायत की। डीएम के पूछने पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि रेडियोलाॅजिस्ट डॉ. आरबी सिंह का एक्सीडेंट हो गया है। संविदा पर सेवारत डॉ. सीमा मेहरा 10 दिन की छुट्टी पर हैं। ये सुनकर डीएम नाराज हो गए। साथ ही विशेषज्ञ नहीं होने पर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव को भी रेडियोलाॅजिस्ट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इंटीग्रेटेड लैब शुरू नहीं होने पर कार्यदायी संस्था तलब
जिला अस्पताल में 82 लाख रुपये खर्च कर तैयार की गई इंटीग्रेटेड सेंट्रल लैब अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इसके शुरू होने से 120 तरह की और जांचों की सुविधा हो सकेगी। डीएम के पूछने पर प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से ढिलाई बरती जा रही है। लैब की छत संबंधी कार्य अधूरा है, कई बार नोटिस देने पर भी पूरा नहीं किया। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को तलब किया है। परिसर में डॉ. सीपी पाल का तबादला होने के बाद उनके आवास को किसी अन्य चिकित्सक को आवंटित करने या फिर कैंटीन शुरू करवाने के निर्देश दिए।

मेडिको लीगल के लिए भी भटकते रहे मरीज
जिला अस्पताल में रेडियो डायग्नोसिस विभाग में प्रतिदिन 500-600 मरीज जांच के लिए आते हैं। इसमें डिजिटल एक्सरे के लिए 250 से अधिक मरीज आते हैं। अल्ट्रासाउंड के 80-100, सीटी स्कैन के 10-15 और मेडिको लीगल एक्सरे के 30-40 मरीज आते हैं। ये सेवाएं नहीं मिलने से मरीज निजी केंद्रों पर जांच कराने को मजबूर हैं।

मरीजों ने बयां किया दर्द
नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड
 पेट में दर्द होने पर जिला अस्पताल में दिखाने आई थी। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा। यहां मशीन खराब बताई। अब मजबूरी में निजी सेंटर में जांच करानी पड़ेगी। -गंगा देवी, टेढ़ी बगिया

कहीं और करा लो जांच
दो-तीन दिन से पेट में दर्द हो रहा है। जिला अस्पताल में जांच कराने पर डाॅक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। स्टाफ ने बताया कि मशीन खराब पड़ी है, कहीं और से अल्ट्रासाउंड करा लीजिए। -रिमसा, नरीपुरा

प्रमुख अधीक्षक से मांगी है रिपोर्ट
मशीन खराब होने और रेडियोलाॅजिस्ट के छुट्टी पर होने से अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन सेवा बंद मिलने पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कहा है। इंटीग्रेटेड लैब के अधूरे कार्य और अव्यवस्था पर कार्यदायी संस्था और प्रमुख अधीक्षक से रिपोर्ट भी तलब की है। - अरविंद मल्लप्पा बंगारी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed