{"_id":"6a0dee178174db0ece050689","slug":"district-magistrate-has-issued-orders-to-keep-schools-from-nursery-to-class-12-closed-due-to-severe-heat-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"School Closed: भीषण गर्मी में DM के नए आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद; माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: भीषण गर्मी में DM के नए आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद; माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Wed, 20 May 2026 10:53 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 20 May 2026 10:53 PM IST
सार
भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
स्कूलों की छुट्टी का आदेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग की हीट वेव और अत्यधिक तापमान की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी 21 मई से अगले एक सप्ताह तक अवकाश घोषित किया गया है। आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से हीट वेव, अत्यधिक तापमान और प्रतिकूल मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अगले एक सप्ताह तक अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि आईसीएसई, सीबीएसई, मदरसा बोर्ड और अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक सप्ताह तक अवकाश रहेगा। इसके लिए सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। यदि किसी विद्यालय में निर्देशों के बावजूद संचालन होता पाया गया तो संबंधित संस्था के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संस्था संचालक और संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे।

लू का कहर, दहका आगरा, पारा @45.3 डिग्री
राजस्थान की सीमा से सटे आगरा में लू का कहर बरकरार है। बुधवार को भी आगरा गर्म हवाओं के कारण दहकता रहा। बांदा पूरे देश में सबसे गर्म रहा तो आगरा प्रदेश के 5 गर्म शहरों की सूची में बना रहा। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई, लेकिन यह 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। लू के प्रकोप के कारण सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रमुख बाजारों, स्मारकों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को सुबह 8.30 बजे के बाद ही तापमान 40 डिग्री के पार चला गया और दोपहर 1.30 से शाम 4 बजे तक तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। शाम को सूर्यास्त के बाद भी गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किए रखा। दोपहर में शहर के पुराने और व्यस्त बाजारों रावतपाड़ा, दरेसी, लुहार गली, किनारी बाजार, फव्वारा, जौहरी बाजार, मोतीगंज, ताजगंज और शाहगंज की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के कारण ग्राहक इन बाजारों में नहीं पहुंचे। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। रात में पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर चल रहा है, जिससे लोगों को दिन में चैन मिला, न रात में।

राहत के लिए ताज और किले पर पानी की चलाई फुहार
आगरा नगर निगम ने ताजमहल और आगरा किला के पास पर्यटकों को तेज गर्मी और लू के थपेड़ों से बचाने के लिए पानी के टैंकर के जरिए स्प्रिंकलर से फुहारें डलवाई। आगरा किला के अमर सिंह गेट के सामने और ताजमहल के पूर्वी तथा पश्चिमी गेट के सामने ताजगंज में गर्मी से बेहाल पर्यटकों ने पानी की फुहारों से राहत लेने का प्रयास किया।

26 तक नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक लू का रेड अलर्ट रहेगा। बेहद गर्म हवाओं के कारण दोपहर में 12 बजे से शाम 5 बजे तक भीषण गर्मी रहेगी, वहीं रात में भी तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। 26 मई तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। तब तक तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच ही बना रह सकता है।

ताज में गर्मी व धूप से बिगड़ी एक दर्जन पर्यटकों की तबीयत
ताजनगरी में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप पर्यटकों पर भारी पड़ने लगी है। बुधवार को ताजमहल का दीदार करने आए करीब एक दर्जन पर्यटकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उमस और लू की वजह से कई पर्यटकों को उल्टी, दस्त और तेज बुखार से तबीयत बिगड़ने पर सभी पर्यटकों को ताजमहल परिसर स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के तौर पर उन्हें जरूरी दवाएं और ओआरएस का घोल दिया गया। राहत न मिलने पर गंभीर रूप से अस्वस्थ पर्यटकों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। इनमें छत्तीसगढ़ की खनक निर्मलकर को पेट दर्द, महाराष्ट्र की सेजल पटेल को उल्टी, मेरठ की दीक्षा को तेज बुखार, कर्नाटक के जैदी खान, जाकिर खान, अब्दुल करीम खान को उल्टी और हीना को उल्टी-दस्त, तमिलनाडु के आंडाल एम. को उल्टी-दस्त, कुबेरन, सुंदरमूर्ति और नारायणन पेरियारामन को उल्टी, आगरा के अभय को बुखार आने पर इलाज किया गया।
शहर तापमान
बांदा 48 डिग्री
प्रयागराज 46.4 डिग्री
हमीरपुर 46.2 डिग्री
झांसी 45.9 डिग्री
आगरा 45.3 डिग्री
उरई 45.2 डिग्री
ये भी पढ़ें-हैवान बना बेटा: ईंट से सिर पर 20 से अधिक वार, लहूलुहान होने पर भी न कांपे हाथ; इसलिए पिता को बेरहमी से मारा