{"_id":"6a57c68a3ff8be6b190a1b61","slug":"district-magistrate-finds-deficiencies-at-agra-stadium-during-inspection-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: खुले तार, उखड़ा प्लास्टर, टूटे पंखे...स्टेडियम का ऐसा हाल देख डीएम भी रह गए दंग, ठेकेदार का रोका भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: खुले तार, उखड़ा प्लास्टर, टूटे पंखे...स्टेडियम का ऐसा हाल देख डीएम भी रह गए दंग, ठेकेदार का रोका भुगतान
Wed, 15 Jul 2026 11:23 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:23 PM IST
सार
डीएम को निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में महिला और पुरुष शौचालयों की फिनिशिंग अधूरी मिली। टेबल टेनिस हॉल की दीवारों पर सीलन थी और पेंटिंग का कार्य अधूरा मिला। ताइक्वांडो भवन का निर्माण भी पूरा नहीं था। इस पर डीएम ने ठेकेदार का भुगतान रोकने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में जिलाधिकारी ने बुधवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। स्टेडियम में चल रहे निर्माण में खामियां मिलीं। बिजली के तार खुले पड़े थे। दीवारों से प्लास्टर उखड़ रहा था। टीटी हॉल में सीलन थी। पंखे तक टूटे मिले। डीएम ने बिना जांच ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने हिदायत दी कि निर्माण सामग्री की जांच और सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद ही ठेकेदारों को भुगतान किया जाए। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में महिला और पुरुष शौचालयों की फिनिशिंग अधूरी थी। टेबल टेनिस हॉल की दीवारों पर सीलन थी और पेंटिंग का कार्य अधूरा मिला। ताइक्वांडो भवन का निर्माण भी पूरा नहीं था। परिसर में खुले बिजली के तार देखकर डीएम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इन्हें तत्काल सुरक्षित रूप से भूमिगत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा खराब लाइटें, उखड़ा प्लास्टर, टूटे पंखे और दरवाजों को भी तुरंत दुरुस्त करने या बदलने को कहा।
डीएम ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों, आर्किटेक्ट और ठेकेदार को हुए भुगतान के अभिलेख भी तलब किए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को फर्श में केवल उच्च मानक वाली टाइल्स प्रयोग करने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने मुख्य परिसर का कायाकल्प करने, गोल्फ कोर्ट और हॉकी मैदान को विकसित करने तथा फुटपाथ निर्माण के निर्देश दिए। शूटिंग रेंज के कार्यों के लिए मानकों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नारायण और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरएसओ मौजूद रहे।