फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District level team will investigate viral video of nurse

Agra News: जिला स्तरीय टीम करेगी नर्स के वीडियो वायरल की जांच

Sun, 09 Jun 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
District level team will investigate viral video of nurse
कासगंज। सहावर में नर्स के डिलीवरी के बाद महिला के परिजन से 500 रुपये मांगने का वीडियो वायरल होने पर जांच बिठा दी है। जांच के लिए जिला स्तरीय टीम गठित की गई है। टीम वीडियो की सत्यता की जांच करेगी। जांच में नर्स के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं के प्रसव निशुल्क कराने की व्यवस्था है। इसके साथ ही महिला को योजना के तहत शहरी क्षेत्र में एक हजार रुपये तथा ग्रामीण क्षेत्र में 1400 रुपये का लाभ दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में इस योजना में खेल चल रहा है। महिला की डिलीवरी के नाम पर पैसे वसूले जाते हैं। योजना का लाभ देने के नाम पर भी वसूली होती है। इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला सहावर स्वास्थ्य केंद्र पर सामने आया है। यहां तैनात एक नर्स महिला की डिलीवरी के लिए 500 रुपये की मांग करती है, महिला के परिजन उसे 400 रुपये देने को तैयार हो जाते हैं ताकि नर्स डिलीवरी कर सके, लेकिन नर्स 500 रुपये से कम लेने के लिए तैयार नहीं होती। महिला व उसके परिजन काफी मिन्नतें करते हैं, लेकिन नर्स नहीं मानती। इसके बाद महिला के परिजन नर्स को 100 रुपये और देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ही नर्स महिला की डिलीवरी कराने को तैयार होती है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। नर्स का नाम सावित्री बताया जा रहा है। इस मामले की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. कुलदीप एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. बीला रानी को नियुक्त किया है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि दो सदस्यीय जिला स्तरीय टीम को जांच सौंपी है। जांच में यदि नर्स के धन लेने की बात सही होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed