{"_id":"6aac583b9f8ab51d2c0e359a","slug":"district-level-taekwondo-competition-starts-on-the-21st-agra-news-c-365-1-sagr1044-109885-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 21 से
Fri, 18 Sep 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
आगरा। 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय आगरा जनपदीय बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता 21 और 22 सितंबर को श्री केदार नाथ सेकसरिया राजकीय इंटर कॉलेज, बेलनगंज में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
प्रधानाचार्य डॉ. उज्ज्वल जैन ने बताया कि प्रतियोगिता निर्धारित समय से पूर्व आयोजित की जा रही है। 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय उत्तर प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 3 से 7 अक्तूबर तक गोरखपुर में प्रस्तावित है। बालक वर्ग की प्रतियोगिता 21 सितंबर को कॉलेज के इंडोर हॉल में होगी। खिलाड़ियों का वजन 19 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज, यमुना किनारा में लिया जाएगा। वहीं बालिका वर्ग की स्पर्धा 22 सितंबर को इसी स्थल पर होगी। बालिकाओं का वजन 18 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक श्री केदार नाथ सेकसरिया राजकीय इंटर कॉलेज, बेलनगंज में होगा।