{"_id":"653023bfd706511a1f0bb3d2","slug":"district-lags-in-applications-for-mass-marriage-scheme-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-6163-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सामूहिक विवाह योजना के आवेदनों में जिला फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सामूहिक विवाह योजना के आवेदनों में जिला फिसड्डी
Wed, 18 Oct 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह योजना के आवेदनों में जिला फिसड्डी
लक्ष्य 1450 का, आवेदन सिर्फ 200, नवंबर में होना है समारोह, समाज कल्याण अधिकारी से शासन ने किया जवाब तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल सामूहिक विवाह योजना में मैनपुरी फिसड्डी हो गया है। सामूहिक विवाह के आवेदनों की प्रगति इतनी खराब हो गई है कि शासन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से जवाब तलब कर लिया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाता है। प्रत्येक जोड़े पर सरकार कुल 51 हजार रुपये खर्च करती है। इस बार पूरे प्रदेश में 1.10 लाख जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें मैनपुरी को शासन ने 1153 जोड़ों के विवाह कराने का लक्ष्य दिया है। वहीं जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह की ओर से इसे बढ़ाकर 1450 का लक्ष्य लेकर चलने के निर्देश दिए गए थे। नवंबर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होना है। लेकिन लक्ष्य प्राप्त करना तो दूर की बात है आवेदन 20 प्रतिशत से भी कम हैं।
शासन ने समीक्षा की तो मैनपुरी में महज 200 के करीब ही आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में समाज कल्याण विभाग की लापरवाही सबके सामने आ गई है। इससे शासन की नजरों में मैनपुरी की छवि भी खराब हो रही है।
विज्ञापन
शासन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा से जवाब भी तलब किया है। इसके बाद खलबली मची हुई है। अगर आवेदनों की संख्या में सुधार न हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
जानकारी के अभाव में भटकते रहते हैं पात्र आवेदक
ऐसा नहीं है कि जिले में सामूहिक विवाह योजना में प्रतिभाग करने के लिए पात्र नहीं हैं। जानकारी के अभाव में लोग आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। समाज कल्याण विभाग को चाहिए कि वह योजना के प्रति लोगों को जागरूक करे, उन्हें ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी दी जाए। इसके बाद ही लोग आवेदन कर सकेंगे। लेकिन जिम्मेदार बजाए क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करने के कार्यालय में ही जमे रहते हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। हर हाल में समय रहते लक्ष्य को पूर्ण कर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।
- अविनाश कृष्ण सिंह, डीएम
-- -
-ज्योत्यवेंद्र दुबे