फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District got 83 health workers, appointment letters were distributed

Agra News: जिले को मिले 83 स्वास्थ्य कर्मी, बांटे गए नियुक्ति पत्र

Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
District got 83 health workers, appointment letters were distributed
कासगंज। शासन के द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से जिले को 83 स्वास्थ्य कर्मियों (एएनएम) का सौगात मिला। सीएम के द्वारा लखनऊ में चयनित एएनएम को नियुक्ति पत्र बांटे गए। जिसका लाइव प्रसारण दिखाया गया। वहीं जिले के लिए नियुक्त 83 एएनएम को सदर विधायक देवेंद्र राजपूत और डीएम हर्षिता माथुर ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पारदर्शी तरीके से भर्ती की प्रक्रिया की गई। पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसी चयन प्रक्रिया से चयनित सभी 83 एएनएम को जिले में पद दायित्व मिला है। इसका निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ किया जाए। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। सदर विधायक ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को अब और आगे बढ़ाने में आसानी होगी। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने भी सभी एएनएम को शुभकामनाएं दी और उनसे अपेक्षा की कि वे अपने पद और दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवध किशोर प्रसाद ने कहा कि मानव सेवा करने का आप लोगों को अवसर मिला है आप लोग पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि 83 एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। जनपद में 52 एएनएम पूर्व से कार्य कर रही थी । जनपद में कुल 135 एएनएम अब अपनी सेवाएं देंगीं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी तथा अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed