फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District got 29th position in CM Dashboard ranking

Agra News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले को मिला 29वां स्थान

Sat, 13 Jul 2024 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
District got 29th position in CM Dashboard ranking
मैनपुरी। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में मैनपुरी को प्रदेश में 29वां स्थान मिला है। ये रैंकिंग राजस्व और विकास संबंधी विभिन्न योजनाओं में किए गए कार्यों के आधार पर जारी की गई है। विकास कार्यों के आधार पर जारी रैंकिंग में मैनपुरी का प्रदर्शन और भी बेहतर रहा। इसमें मैनपुरी को प्रदेश के 75 जिलों में 21वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के चलते बीते तीन माह से सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग जारी नहीं की गई थी। शुक्रवार को विकास और राजस्व संबंधी विभिन्न योजनाओं के 60 बिंदुओं पर हुए कार्यों का मूल्यांकन कर रैंकिंग जारी की गई। जून में कराए गए कार्यों के आधार जारी रैंकिंग में मैनपुरी को 29वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं केवल विकास कार्यों के आधार जारी रैंकिंग में ये स्थान 21वां और राजस्व कार्यों के आधार पर जारी रैंकिंग में ये स्थान 55वां है। रैंकिंग जारी होने के बाद जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। साथ ही और बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए अभी से जुट जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


मंडल में टॉप पर रहा मैनपुरी
आगरा मंडल के चारों जिलों की रैंकिंग में भी मैनपुरी का प्रदर्शन बेहतर रहा। मैनपुरी जहां 29वीं रैंक के साथ मंडल में टॉप पर रहा तो वहीं प्रदेश में 31वीं रैंक के साथ आगरा मंडल में दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा 36वीं रैंक के साथ फिरोजाबाद तीसरे और 43वीं रैंक के साथ मथुरा मंडल में सबसे अंतिम पायदान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में मैनपुरी का प्रदर्शन बेहतर है। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई। और बेहतर प्रदर्शन करने और टॉप-10 में जगह बनाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।
- अविनाश कृष्ण सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed