फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District first in disposal of online certificates

Agra News: ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के निस्तारण में जिला प्रथम

Fri, 02 Aug 2024 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
District first in disposal of online certificates
कासगंज। उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के आवेदनों के निस्तारण में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। 98.35 फीसदी आवेदनों का जिले में निस्तारण किया गया। डीएम मेधा रूपम ने जिले के अव्वल रहने पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों को बधाई देते हुए अच्छी ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से जनकेंद्रित सेवाओं का कंप्यूटरीकरण किया गया है। जिसके माध्यम से लोगों के द्वारा प्रमाण पत्र खतौनी आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। निर्धारित समय में ऑनलाइन प्रमाण पत्रों का निस्तारण करके प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। ऑनलाइन निस्तारण में 98.35 फीसदी निस्तारण किया गया है। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल मैनेजर अंशुल माहेश्वरी ने बताया कि जिले में जुलाई माह 13272 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 13053 आवेदनों को निस्तारित किया गया। शेष आवेदन माह के अंतिम दिनों में प्राप्त हुए जो जांच प्रक्रिया में हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रदेश में लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है। डीएम मेधा रूपम ने ऑनलाइन निस्तारण के काम में लगे सभी अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है। इसी तरह काम करते रहने के लिए प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed