{"_id":"c196d5dd96df5a41a3b27caab93b835d","slug":"district-excise-officer-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 10 Jul 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जहरीली शराब के सेवन के हुई 11 मौतों के मामले में अब जिला आबकारी
विज्ञापन
अधिकारी आरएन यादव पर गाज गिरी है। शासन ने गुुरुवार शाम को उन्हें
निलंबित कर दिया है। आबकारी अधिकारी ने चार्ज छोड़ दिया है। आबकारी विभाग
के दो इंस्पेक्टर पहले सस्पेंड किए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि जहरीली शराब पीने से शमसाबाद, खंदौली और मलपुरा क्षेत्र में करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में बड़े पैमाने पर अवैध शराब के कारोबार का खुलासा हुआ है। शासन ने पिछले दिनों जिलाधिकारी और कमिश्नर से भी रिपोर्ट मांगी थी। एडीएम वित्त राजकुमार ने भी अपनी जांच में तीन आबकारी निरीक्षकों की लापरवाही की रिपोर्ट दे थी। इलाहाबाद से एक्साइज इंटेलीजेंस के संयुक्त आबकारी आयुक्त अविनाशमणि त्रिपाठी भी दो दिन तक जिले में डेरा जमाए रहे। उन्होंने विभागीय दस्तावेजों की जांच की थी और गांवों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से भी वार्ता की थी। इस मामले में दो आबकारी निरीक्षक, पुलिस विभाग की ओर से इंस्पेक्टर शमसाबाद, एसओ खंदौली, दो उप निरीक्षक और चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। गुरुवार को शाम आबकारी मुख्यालय से आई रिपोर्ट में जिला आबकारी अधिकारी आरएन यादव को निलंबित कर दिया गया। जानकारी मिलते ही आरएन यादव ने चार्ज छोड़ दिया है। हालांकि रात करीब 10 बजे तक जिलाधिकारी निवास पर इससे संबंधित कोई फैक्स प्राप्त नहीं हुआ था।