फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Election Officer should be removed from vote counting

Agra News: जिला निर्वाचन अधिकारी को मतगणना से हटाया जाए

Sat, 06 May 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
District Election Officer should be removed from vote counting
मैनपुरी। नगर पालिका चेयरमैन पद की निर्दलीय प्रत्याशी नेहा गुप्ता ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है। इसमें मांग की है कि नगर पालिका चुनाव की निष्पक्ष मतगणना के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम तथा निर्वाचन अधिकारी नगर पालिका एसडीएम सदर को उनकी जिम्मेदारी से हटाया जाए। 13 मई को मतगणना की निष्पक्षता केे लिए मतगणना स्थल पर मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाए।ज्ञापन में आरोप लगाया है कि चार मई को मतदान के दिन निर्वाचन अधिकारी नगर पालिका नवोदिता शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी के एजेंट के रूप में काम किया है। प्रत्याशियों की शिकायतों पर कार्रवाई करना तो दूर सुनवाई तक नहीं की है। मतदान केंद्रों पर कब्जा करके फर्जी मतदान के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। कई मतदान केंद्रों पर चार मई को शाम तीन बजे के बाद एसडीएम सदर और सीओ सिटी की फर्जी मतदान के दौरान भूमिका संदिग्ध रही है। फर्जी मतदान के वीडियो तथा फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम तथा निर्वाचन अधिकारी नगर पालिका एसडीएम सदर के अपनी जिम्मेदारी पर रहते हुए निष्पक्ष मतगणना की संभावना नहीं है। उन्होंने मांग की है कि 13 मई को नगर पालिका चुनाव की निष्पक्ष मतगणना के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम तथा निर्वाचन अधिकारी नगर पालिका एसडीएम सदर को उनकी जिम्मेदारी से हटाया जाए। मतगणना की निष्पक्षता केे लिए मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed