फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District convention of Primary Teachers Association on 11th

Agra News: प्राथमिक शिक्षक संघ का जनपदीय अधिवेशन 11 को

Fri, 06 Sep 2024 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Sep 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
District convention of Primary Teachers Association on 11th
प्राथमिक शिक्षक संघ का जनपदीय अधिवेशन 11 को
विज्ञापन

- जिला संयोजक ने ब्लॉक अध्यक्षों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला संयोजक अरुण यादव के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक अधिवेशन की जानकारी दी गई। बताया गया कि 11 सितंबर को आगरा बाईपास रोड स्थित एक मैरिज होम में जनपदीय कार्यकारिणी का निर्वाचन किया जाएगा।

जिला संयोजक अरुण यादव ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देशानुसार संगठन की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन/त्रैवार्षिक अधिवेशन 11 सितंबर को शहर के एक निजी मैरिज होम में किया जाएगा। शुक्रवार को निर्वाचन से संबंधित तैयारियों को लेकर एक बैठक प्राथमिक शिक्षक संघ मैनपुरी के जिला संयोजक अरुण यादव और ब्लॉक अध्यक्षों की उपस्थिति में हुई। बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा परिचर्चा की गई। जिला संयोजक ने अवगत कराया कि जनपद के सभी नौ ब्लॉकों और नगर क्षेत्र कार्यकारिणी का गठन पूर्व में संपन्न कराया जा चुका है। जिला संयोजक ने जनपद के समस्त ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी और समस्त डेलीगेट शिक्षक / शिक्षिकाओं से अपील की कि उक्त निर्वाचन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन की नव गठित होने वाली जिला कार्यकारिणी कार्यक्रम में शामिल हों।
विज्ञापन

बैठक में सुधीर चौहान, राजेश यादव, प्रेमप्रकाश शाक्य, विकास यादव, अतुल यादव, ब्रजेश शाक्य, धीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed