फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Badar: If the accused is found at home then the family members will also be worried.

Agra News: जिला बदर आरोपी घर पर मिले तो परिजन भी नपेंगे

Sun, 21 Apr 2024 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
District Badar: If the accused is found at home then the family members will also be worried.
कासगंज। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई है। एक भी जिला बदर अपराधी जनपद में नहीं रहें इसके लिए शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि पुलिस को एक भी आरोपी नहीं मिला। वहीं, पुलिस ने जिला बदर आरोपियों के परिजनों को हिदायत दी है कि यदि जिला बदर आरोपी घर पर मिले तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। वहीं एएसपी ने जिलाबदर आरोपियों की निगरानी के लिए सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय किया है।सात मई को जनपद में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। जिसमें मतदान बिना किसी भय के मतदान कर सकें, इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्कता बनाए हुए हैं। पेशेवर और शातिर 36 अपराधियों को पुलिस ने चिन्हित कर जिला बदर किया है। यह आरोपी फिर से जनपद में आकर किसी को डरा-धमका नहीं सकें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी कर शांति व्यवस्था भंग न कर सकें। इसके लिए शुक्रवार की रात चेकिंग अभियान चलाया गया। लेकिन जिलाबदर आरोपी कोई भी पुलिस को नहीं मिला। यदि जनपद में मिलेंगे तो उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि जिला बदर आरोपियों के घर पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। परिजनों को हिदायत दी गई है जिलाबदर आरोपी बाहर ही रहें। जिलाबदर आरोपियों की निगरानी को सर्विलांस टीम को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed