Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Agriculture Officer distributed DAP under his supervision

Agra News: जिला कृषि अधिकारी ने अपनी देखरेख में बंटवाई डीएपी

Sun, 24 Nov 2024 05:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
District Agriculture Officer distributed DAP under his supervision
गंजडुंडवारा। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने कादरगंज पुख्ता में संचालित खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने अपनी देखरेख में निर्धारित मूल्य पर खाद का वितरण कराया। विक्रेता को निर्धारित मूल्य से अधिक पर डीएपी बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान कुछ दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए।
विज्ञापन

कादरगंज पुख्ता में दोपहर बाद कृषि अधिकारी अपनी टीम के साथ दुकानों का औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने खाद की दुकान पर जानकारी अर्जित की। जब अधिकारी के आने की सूचना किसानों को मिली तो दुकानदारों ने अपने धड़ाधड़ शटर बंद कर दिए। उन्होंने मुख्य बाजार में राठौर किसान सेवा केंद्र तथा पशु पेठ पर दुकान खुलवाकर स्टॉक में रखी डीएपी खाद को निर्धारित मूल्य पर वितरण कराया।
विज्ञापन

जब इसकी सूचना पैंठ में आए किसानों को हुई तो वे खाद खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचने लगे। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया समय-समय पर इन दुकानों का निरीक्षण जारी रहेगा। जो दुकानदार दुकान बंद करके भाग गए हैं उनके लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद उन्होंने दुकानों पर बीज का निरीक्षण भी किया। किसानों को बीज के सरकारी मूल्य की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार, कनिष्क सहायक धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed