फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Distribution of ration will start in Kasganj from today

Kasganj News: मई के राशन का इंतजार खत्म, जिले में आज से शुरू होगा वितरण

Thu, 02 Jun 2022 12:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jun 2022 12:34 AM IST
सार

जिले के कार्डधारक 10 जून तक डीलर की दुकान से अपना राशन ले सकेंगे। राशन वितरण का कार्य सुबह छह से रात नौ बजे तक होगा। 

विज्ञापन
Distribution of ration will start in Kasganj from today
राशन वितरण

विस्तार

कासगंज जिले में बृहस्पतिवार से मई का नियमित राशन वितरित किया जाएगा। 10 जून तक कार्डधारक डीलर की दुकान से अपना राशन ले सकेंगे। शासन से तिथि निर्धारित हो जाने के बाद जिला पूर्ति विभाग ने राशन वितरण कराने की तैयारी पूरी कर ली है। 

विज्ञापन

 
प्रदेश के कई जनपदों में राशन वितरण की धीमी गति का खामियाजा जिला के कार्डधारकों को भी उठाना पड़ रहा है। कार्डधारकों को समय से राशन नहीं मिल पा रहा। प्रदेश सरकार की ओर से वितरित किए जाने वाले नियमित राशन के तहत मई का राशन बृहस्पतिवार से बंटना शुरू होगा। 
विज्ञापन


कार्डधारक पोर्टेबिलिटी की सुविधा ले सकेंगे। ऐसे कार्डधारकों को 6 व 7 जून को राशन लेने की व्यवस्था की गई है। वहीं आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन प्राप्त न करने वाले कार्डधारक 10 जून को राशन ले सकेंगे। ऐसे कार्डधारकों को ओटीपी वैरीफिकेशन के माध्यम से राशन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 6 से रात 9 बजे तक होगा वितरण 

राशन वितरण का कार्य सुबह 6 बजे से रात 9 बजे वितरण का समय निर्धारित किया गया है। अंत्योदय योजना के कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल का वितरण किया जाएगा। यह राशन निशुल्क मिलेगा। 

संयुक्त आयुक्त, जिला पूर्ति अधिकारी, उपजिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक राशन की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्यान्न के सुचारु वितरण एवं घटतौली आदि पर नजर रखेंगे। 

आंकड़े

जिले में राशन की दुकान   -           591
अंत्योदय योजना कार्डधारक-   27593
पात्र गृहस्थी कार्डधारक     -  223042

जिला पूर्ति अधिकारी केएन सिंह ने कहा कि शासन से मई माह के राशन वितरण की तिथि निर्धारित कर दी है। सभी विक्रेताओं को राशन का उठान करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed