{"_id":"664d79b69800b51d0c057548","slug":"dispute-with-nagar-nigam-team-that-went-to-remove-encroachment-on-st-john-s-agra-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सेंट जोंस पर अतिक्रमण हटाने गई निगम टीम से हुआ विवाद, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सेंट जोंस पर अतिक्रमण हटाने गई निगम टीम से हुआ विवाद, जमकर हुआ हंगामा
Wed, 22 May 2024 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 22 May 2024 10:21 AM IST
सार
सेंट जोंस पर अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम से विवाद हो गया। विक्रेताओं ने रात में गलत तरीके से ठेल हटवाने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
निगम कर्मियों से विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सेंट जाेंस चौराहे के पास लोहामंडी मार्ग पर ठेल वालों को हटाने गई नगर निगम की टीम का विक्रेताओं से विवाद हो गया। विक्रेता और कर्मचारी आमने-सामने आ गए। हंगामा और धक्कामुक्की होने लगी। इस पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना लोहामंडी पुलिस पहुंची। ठेल विक्रेताओं और नगर निगम कर्मचारियों ने एक दूसरे पर पीटने के आरोप लगाए हैं।
सेंट जाेंस चौराहे के पास आधा दर्जन विक्रेता फास्ट फूड की ठेल लगाते हैं। मंगलवार रात 10 बजे नगर निगम की टीम पहुंची थी। टीम ने ठेलें हटवानी शुरू कीं। उस समय बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे। इस पर विक्रेता और कर्मचारियों में विवाद होने लगा। विक्रेताओं का आरोप है कि टीम सिर्फ ठेल वालों पर कार्रवाई कर रही थी। मोहलत मांगने पर अभद्रता की गई। इस पर हंगामा होने लगा।
पुलिस पहुंची तब विवाद शांत हो सका। नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि विक्रेताओं ने उनसे अभद्रता की है। थानाध्यक्ष लोहामंडी का कहना है कि दोनों पक्षों ने अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।