फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute with auto driver after Kanwad was broken, vandalism

Agra News: कांवड़ खंडित होने पर ऑटो चालक से विवाद, तोड़फोड़

Mon, 28 Jul 2025 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dispute with auto driver after Kanwad was broken, vandalism
आगरा। सदर के गुम्मट इलाके में रविवार रात सोरों से कांवड़ लेकर आ रहे सैमरी के युवकों का ऑटो चालक से विवाद हो गया। कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाकर कांवड़ियों ने चालक की पिटाई कर दी। चालक के साथी भी आ गए। दोनों ओर से 4 लोग घायल हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सैमरी मुरारीलाल ने बताया कि गांव के 8-10 युवक सोरों से कांवड़ लेकर आ रहे थे। रात तकरीबन 8:30 बजे वह गुम्मट पहुंचे। तभी एक ऑटो आया। वह कांवड़ियों से टकरा गया। इससे दो कांवड़ खंडित हो गईं। यह देखकर युवक भड़क गए। उन्होंने ऑटो चालक को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

ऑटो में तोड़फोड़ की गई। यह देखकर चालक के साथी आ गए। उन्होंने युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। इनमें तीन के सिर फट गए। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मारपीट में चालक राजकुमार के अलावा कांवड़ लेकर आ रहे जितेंद्र, स्वदेश ओर राकेश घायल हो गए। उनका उपचार कराया गया। एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग सैमरी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed