{"_id":"668d733dff5eda52f40f810b","slug":"dispute-over-dowry-refusal-to-marry-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120371-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दहेज पर बिगड़ी बात, शादी से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दहेज पर बिगड़ी बात, शादी से किया इन्कार
Tue, 09 Jul 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुुरी)। कस्बा के एक गांव निवासी युवक ने शादी तय होने के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ दिया। जनपद फर्रुखाबाद की रहने वाली पीड़िता के परिजन ने मंगलवार को बिछवां थाने पहुंच कर शिकायत की है।
जनपद फर्रुखाबाद के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि पुत्री की शादी थाना क्षेत्र के गांव नगला कुआ निवासी युवक के साथ तय की थी। गोद भराई आदि रस्में खुशी के साथ संपन्न हुई थीं। 11 जुलाई को बरात आने की तारीख भी तय हो गई थी। लेकिन पुत्री के ससुरालीजन अचानक बदल गए। वह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो शादी करने से साफ मना कर दिया। कहा कि यदि मांग पूरी नहीं होगी तो शादी नहीं करेंगे। काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं हुए। अब वह लोग गोद भराई आदि में किए गए खर्च को भी वापस करने के लिए तैयार नहीं हैं। युवती की मां ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व खर्च वापस दिलाए जाने की मांग की मांग की है।