फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute over Dalit groom wedding procession in Agra

Agra News: दलित दूल्हे की बरात निकालने पर विवाद, बरातियों ने जताया आक्रोश; गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Mon, 06 Jul 2026 11:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 06 Jul 2026 11:34 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बरात निकालने पर आपत्ति जता दी, जिस पर बरातियों ने आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। कई थानों की फोर्स माैके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Dispute over Dalit groom wedding procession in Agra
माैके पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद में थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर में सोमवार शाम दलित समाज की बरात निकालने पर विवाद हो गया। बरात परंपरागत मार्ग के बजाय नए मार्ग से आ रही थी। इस पर गांव के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बराती आक्रोशित हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। तीन घंटे बाद शांतिपूर्वक बरात संपन्न कराई। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी गुरचरण सिंह वाल्मीकि की बेटी जसोदा की सोमवार को शादी थी। घर के बाहर ही पंडाल सजाया गया था। बिचपुरी के गांव सैता निवासी जितेंद्र पुत्र सोहन बरात लेकर आया था। सोमवार शाम करीब सात बजे बरात चढ़ाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पूर्व निर्धारित परंपरागत मार्ग के बजाय दूसरे मार्ग से बरात निकालने की तैयारी की गई। बताया गया कि परंपरागत मार्ग पर एक परिवार में गमी होने के कारण बरात का मार्ग बदल दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसकी जानकारी होने पर गांव के कुछ लोग जुट गए। उन्होंने नए मार्ग से बरात निकालने पर आपत्ति जता दी, जिस पर बरातियों ने आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर थाना निबोहरा के अलावा मंसुखपुरा, फतेहाबाद, शमसाबाद और इरादतनगर थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर उन्हें समझाया, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बरात शांतिपूर्वक निर्धारित मार्ग से निकाली गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। 

प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि बरात चढ़ने पर कुछ लोगों ने विरोध किया था। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया। पुलिस की निगरानी में बारात सकुशल संपन्न करा दी गई। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि नए मार्ग से बरात निकालने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। दोनों पक्षों से वार्ता की गई। इसके बाद बरात चढ़ गई। किसी तरह का तनाव नहीं है। फिर भी पुलिस फोर्स तैनात है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed