फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute over bike overtaking, two youths beaten up

Agra News: बाइक ओवरटेक करने पर विवाद, दो युवकों को पीटा

Sun, 09 Feb 2025 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dispute over bike overtaking, two youths beaten up
गंजडुंडवारा में दो सामुदायों में बाइक ओवर टेक के विवाद में घायल रवेंद्र जिला अस्पताल में भर्ती।
कासगंज। गंजडुंडवारा ब्लॉक परिसर के निकट शुक्रवार की देर रात बाइक को ओवरटेक करने पर हुए विवाद में दो युवकों को पीट दिया गया। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुदामापुरी निवासी नागेंद्र व उनका छोटा भाई रवेंद्र होटल पर खाना खाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान मोहल्ला पश्चिम थोक निवासी शोएब से बाइक ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद तूल पकड़ने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। रवेंद्र के दांत तोड़ दिए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। लोगों के आ जाने पर आरोपी मौके से भाग गए। मामले की तहरीर शोएब तथा उसके चार-पांच अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस को दी गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया अलग-अलग समुदाय से जड़ा मामला है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed