{"_id":"69b0891885c99fb3be0262a8","slug":"dispute-over-bicycle-collision-youth-and-sisters-beaten-up-agra-news-c-421-1-sagr1002-3218-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: साइकिल की टक्कर पर विवाद, युवक और बहनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: साइकिल की टक्कर पर विवाद, युवक और बहनों को पीटा
Wed, 11 Mar 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खंदौली। थाना क्षेत्र के शाहनगर बंबा स्थित नूरानी मस्जिद के पास सोमवार शाम को साइकिल की टक्कर पर विवाद हो गया। शाहनगर बम्बा निवासी सनी ने बताया कि वह घर के बाहर खड़े थे। तभी पड़ोसी वारिस तेजी से साइकिल चलाते हुए आया और उनसे टकरा गया जिससे उन्हें चोट लग गई। शिकायत करने पर वारिस, जाकिर, रहीश और इकबाल ने मिलकर उन्हें पीटा। आरोपी घर में घुस आए। बीच-बचाव करने आईं बहन मुस्कान और खुशबू को भी पीटा।प्लास्टिक के पाइप और लात-घूंसों से हमला कर धमकी दी। इस दौरान उनकी जेब से करीब 16 हजार रुपये गिर गए। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन