{"_id":"6727b71e6bd046f10b0df46c","slug":"dispute-over-asking-to-remove-car-from-the-road-flour-mill-operator-shot-dead-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126559-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रास्ते से कार हटाने की कहने पर विवाद, आटा चक्की संचालक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रास्ते से कार हटाने की कहने पर विवाद, आटा चक्की संचालक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
यदुवंश नगर में चक्की संचालक की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते परिजन।
मैनपुरी। शहर की यदुवंश नगर कॉलोनी में कार हटाने की बात पर दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया। आरोपी पूर्व सैनिक और पुत्र ने युवक को राइफल की बटों की पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए चाचा की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। छर्रे लगने से मृतक का भतीजा और किराएदार घायल हो गए। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के यदुवंश नगर निवासी रवि शर्मा (50) आटा चक्की का संचालन करते थे। रविवार की सुबह उनका भतीजा कृष्णा शर्मा कहीं जाने के लिए कार निकाल रहा था। घर के पास ही कार निकालने के दौरान गली में रह रहे पूर्व सैनिक शिशुपाल यादव की कार खड़ी देख हटाने के लिए कहा। इसी बात पर पूर्व सैनिक का पुत्र लव यादव आकर झगड़ा करने लगा और विरोध करने पर कृष्णा को पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। इस बीच शिशुपाल की पत्नी घर से लाइसेंसी राइफल ले आईं। इसके बाद आरोपियों ने राइफल की बट से कृष्णा के सिर में वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आए चाचा रवि शर्मा पर गोली चला दी। गोली लगने से रवि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बीच-बचाव करने आए रवि के किरायेदार केशव भी घायल हो गए।
परिजन रवि को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एसपी विनोद कुमार और एएसपी राहुल मिठास ने घटनास्थल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर मृतक के परिजन से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
कार हटाने की बात कहने पर विवाद हुआ था। आरोपी पूर्व सैनिक व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वारदात में प्रयुक्त राइफल भी बरामद कर ली गई है।
विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी