फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute over a fruit crate: Three brothers closing their shop were shot with a pistol.

Agra News: फल की क्रेट का विवाद, दुकान बंद कर रहे तीन सगे भाइयों पर तमंचे से झोंके फायर

Mon, 20 Jul 2026 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dispute over a fruit crate: Three brothers closing their shop were shot with a pistol.
बाह: जरार में फायरिंग: पुलिस ने दो तमंचे समेत गिरफ्तार किए चार आरोपी
बाह। जरार के सब्जी मंडी क्षेत्र में फल की क्रेट के विवाद में रविवार रात 8.30 बजे दुकान बंद कर रहे तीन सगे भाइयों पर हमले का मामला सामने आया है। हमलावरों ने मारपीट के साथ तमंचे से फायरिंग की। जिससे बाजार में अपनी दुकानें बंद कर कारोबारी भाग खड़े हुए। अपनी जान बचाने वाले भाइयों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार हमलावरों को दो तमंचे समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

राजाराम पुरा के मोनू ने पुलिस को बताया कि जरार की सब्जी मंडी में उसकी दुकान है। रविवार रात 8.30 बजे अपने भाई संजू एवं अमर के साथ दुकान बंद कर रहा था। तभी राजाराम पुरा का आशीष, पार्वतीपुरा का छोटा, गंज बाह का आकाश उर्फ काली, अंकित, जाटव टूला बाह का कुलदीप लाठी, तमंचा लेकर आए और मारपीट करने लगे। वह और अमर जान बचाकर सब्जी मंडी की ओर भागे, जबकि अमर ने दुकान में घुस कर शटर बंद कर लिया। छोटा व आकाश ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से शटर में छेद हो गए। अमर ने दुकान में छुप कर अपनी जान बचाई। फायरिंग से सब्जी मंडी क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। कारोबारी अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची बाह पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मोनू की तहरीर पर 5 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर भागे हुए हमलावरों की घेराबंदी की। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाह पुलिस ने मंगदपुर के रास्ते पर हमलावर की घेराबंदी कर छोटा, आकाश उर्फ काली को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि मारपीट करने के आरोपी आशीष, अंकित पकड़ लिए। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि पीड़ित और हमलावर फल बेचने का काम करते हैं। फल की क्रेट को लेकर हुए विवाद में हमला किया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed