फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute Of Land Firing Case Lodge In Sc St Act Against Bjp Leader

मैनुपरीः जमीनी विवाद में मारपीट और फायरिंग से सनसनी, भाजपा नेत्री पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा

Mon, 09 Nov 2020 01:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Nov 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dispute Of Land Firing Case Lodge In Sc St Act Against Bjp Leader
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र में शनिवार शाम हुए जमीनी विवाद में मारपीट व फायरिंग के मामले में थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राणघातक हमला व अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कठेरिया पक्ष की तहरीर के आधार पर भाजपा नेत्री पक्ष पर एससी एसटी एक्ट भी लगाई गई है। दोनों तरफ के आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत में भाजपा नेत्री मंजूषा चौहान व राणाप्रताप कठेरिया पक्ष के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। जिसमें निरीक्षण के लिए शनिवार शाम तहसीलदार भोगांव अजीत कुमार गए थे। तहसीलदार के मौके से हटते ही दोनों पक्षों में मारपीट व हवाई फायरिंग हो गई थी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई थी। मंजूषा चौहान की तरफ से उनके पति चन्द्रभान सिंह ने थाने में तहरीर दी जिसमें कहा गया है कि तहसीलदार भोगांव की उपस्थिति में अपने खेत जुतवाने के बाद कारखाने पर अपने पुत्रों के साथ खड़े थे तभी गांव निवासी राना प्रताप कठेरिया अपने साथी राजेश, सुधीर, शिवपाल, रामवेटी, लाखन सिंह, सुघर सिंह फौजी, किशोरी व अन्य अज्ञात महिलाओं ने आकर लाठी डंडे से पुत्रों व ड्राइवरों के साथ मारपीट शुरू कर दी और राना प्रताप कठेरिया ने तमंचे से पुत्र को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, जिससे वह बाल बाल बच गया। शोर मचाने पर गांव वालों को आता देख आरोपी भाग गए। उनकी तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी राना प्रताप कठेरिया, सुधीर, लाखन सिंह व किशोरी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से राम सूरत कठेरिया ने थाने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चन्द्रभान सिंह चौहान सन 1995 का पिता श्रीराम द्वारा किया गया इकरारनामा दिखाकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं जिसका मुकदमा उच्च न्यायालय में भी चल रहा है।

शनिवार शाम तहसीलदार भोगांव उसी सिलसिले में आये थे, उनके जाते ही चन्द्रभान सिंह उनके पुत्र राणाप्रताप, शेखर प्रताप, राम वाल्मीकि, राजकुमार, विक्रम सिंह, रमन व पांच छह अज्ञात लोगों ने मेरे परिवार वालों को गालीगलौज करते हुए मारपीटकर घायल कर दिया। उनके पुत्र राणाप्रताप ने अपनी लाइसेंसी रायफल से मेरे पुत्र को जानसे मारने की नीयत से फायरिंग की। शोरगुल सुनकर लोगों को आता देख मौके से भाग गए। 

रामसूरत कठेरिया की तहरीर पर पुलिस ने प्राणघातक हमला, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंजूषा चौहान के पुत्र शेखर प्रताप, राणाप्रताप, ड्राइवर राम वाल्मीकि व राजकुमार को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि दोनों पक्ष के घायलों को उपचार के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है, जो भी आरोपी गिरफ्तारी से बचे हैं उन्हें भी अतिशीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed