फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute Of Land Attack On Father And Son Injured Ajitganj Police Station Area Crime news

मैनपुरी: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र को छुरा घोंपा, भतीजों ने दिया घटना को अंजाम

Fri, 22 Oct 2021 08:20 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Oct 2021 08:20 AM IST
सार

मैनपुरी के थाना एलाऊ में जमीनी विवाद में दो परिवार आमने सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजों ने दो लोगों पर छुरे से हमला कर दिया। 
 

विज्ञापन
Dispute Of Land Attack On Father And Son Injured Ajitganj Police Station Area Crime news
demo pic

विस्तार

मैनपुरी में अजीतगंज के थाना एलाऊ क्षेत्र में गुरुवार रात जमीनी बंटवारे को लेकर भतीजों ने अपने चाचा व उसके पुत्र को छुरा घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया है। पिता की हालत ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी सिटी ने रात में ही गांव पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन


ग्राम अजीतगंज निवासी मुन्ना खां का गुरुवार रात दस बजे अपने भतीजों से बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया और उसके भतीजों ने मुन्ना खां उम्र लगभग 55 वर्ष व उसके पुत्र आसिम खां उम्र लगभग 18 वर्ष के पेट मे छुरा घोंप दिया। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर रात में ही क्षेत्राधिकारी सिटी ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए भेजा है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम, जानिए आगरा में आज क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed