{"_id":"60635b978ebc3ee65001cf87","slug":"dispute-in-two-sections-over-burning-of-holi-officer-reached-kasganj-news-agr4866613140","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली जलाने को लेकर दो वर्गों में विवाद, पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली जलाने को लेकर दो वर्गों में विवाद, पहुंचे अफसर
विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में होली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा (कासगंज)। क्षेत्र के गांव नगला भगना में सोमवार सुबह होली जलाने को लेकर जाटव और शाक्य समाज के लोगों के बीच विवाद हो गया। नवीन स्थल पर रखी होली जलाने की जिद पर शाक्य समाज अड़ा तो होली न जलाने की मांग को लेकर जाटव समाज के लोग अड़ गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर होलिका दहन कराया।
सोमवार सुबह सात बजे ग्रामीण होलिका दहन के लिए एकत्रित हुए। जिस नवीन स्थान पर होली रखी गई थी उसके समीप मंदिर था। यहां होली जलाने जब ग्रामीण पहुंचे तो जाटव समाज के लोगों ने यह कहते हुए ऐतराज कर दिया कि होली नवीन स्थल पर रखी गई है। पूर्व में जिस स्थान पर होलिका दहन होता था वहां पंचायत घर बन चुका है। लिहाजा किसी अन्य जगह होली रखी जाए।
सूचना पर एसडीएम रविंद्र कुमार, सीओ दीपकुमार पंत, कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों से बातचीत की। अधिकारियों ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझाया कि भविष्य में किसी अन्य स्थान पर होली रखने पर विचार किया जाएगा। इस बार इसी स्थान पर होलिका दहन होने दिया जाए। दोनों पक्षों के लोग सहमत हो गए। सुबह सात बजे से शुरू हुआ विवाद दस बजे तक चला। उसके बाद होलिका दहन हुआ।