{"_id":"5f3b9b578ebc3e3d0b3d95a5","slug":"dispute-in-home-husband-murdered-wife-kasganj-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंजः पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति ने खुद दी पुलिस को सूचना, बेटी ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंजः पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति ने खुद दी पुलिस को सूचना, बेटी ने दिया बयान
Tue, 18 Aug 2020 02:42 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:42 PM IST
सार
- पुलिस ने हत्यारोपी पति को लिया हिरासत में
- मायके वालों ने लगाया दहेज के कारण हत्या करने का आरोप
- न्यायालय में चल रहा है मामला
विज्ञापन
महिला की हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरामई में मंगलवार सुबह एक पति ने पत्नी की आपसी झगड़े की वजह से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति ने स्वयं ही यूपी 112 पर फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सूचना पर कोतवाली पुलिस भी आ गई। आरोपी ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
नीलम पुत्री रामपाल निवासी मिलावली जनपद एटा की शादी करीब आठ वर्ष पहले कुरामई गांव निवासी सुभाष पुत्र मसीचरण से की थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा।
ये भी पढ़ें- जोंस मिल: प्रशासन ने नहीं लिया जमीन पर कब्जा, सरकारी जमीन पर चल रहीं ट्रांसपोर्ट कंपनियां
विज्ञापन
सुभाष दिल्ली में नौकरी कर रहा था। उसका परिवार भी वहीं रह रहा था। लॉकडाउन के कारण वह परिवार के साथ गांव कुरामई आ गया। दिल्ली में भी पत्नी के साथ उसका झगड़ा हुआ था। जिसमें परिवार के बीच फैसला भी हुआ था। दहेज उत्पीड़न का मामला एटा न्यायालय में चल रहा है।

पारिवारिक समझौते के कारण दोनों साथ-साथ रह रहे थे, लेकिन दोनों के बीच की आपसी कलह खत्म नहीं हुई। इस कलह के चलते ही मंगलवार की सुबह सुभाष ने अपनी पत्नी नीलम की मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी। नीलम की मौत के बाद आरोपी पति सुभाष ने पुलिस को जानकारी दी। मामले की सूचना पर नीलम के पिता सहित परिवार के अन्य लोग आ गए। जिन्होंने सुभाष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। नीलम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बेटी अराध्या के पुलिस ने लिए बयान
नीलम की पुत्री अराध्या घटना के दौरान मौके पर मौजूद थी। वह इस घटना के बाद से काफी डरी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को अराध्या ने बताया कि मम्मी-पापा के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। सुबह उसके सामने ही पापा ने मम्मी की गला दबाकर हत्या कर दी।
आपसी विवाद के चलते कुरामई गांव में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति गिरफ्तार है। प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा जाएगा- राजीव सिरोही, कोतवाली निरीक्षक।