फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dispute during wedding ceremony in agra

रंग में भंग: नास्ते के विवाद में दूल्हे से हाथापाई, बगैर दुल्हन के लौटी बरात

Sat, 28 Nov 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
dispute during wedding ceremony in agra
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो

आगरा जिले में एक बराती की अभद्रता दूल्हे पर भारी पड़ गई। धनौली के रामबाबू इंटर कॉलेज स्थित विवाह स्थल पर बुधवार की रात नास्ते के विवाद में वर और कन्यापक्ष में मारपीट हो गई। इसके बाद कन्या पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। रातभर चली पंचायत के बाद दूल्हा बगैर दुल्हन के बरात लेकर लौट गया। दोनों पक्ष लेनदेन वापस करने पर राजी हुए हैं।

विज्ञापन


बाह क्षेत्र के जरार के एक युवक का रिश्ता धनौली (आगरा) युवती के साथ तय हुआ था। बुधवार को बरात पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बरात में नास्ता परोस रहे युवक ने टोकने पर एक बराती से अभद्रता कर दी। दूल्हे ने विरोध किया तो उसके साथ भी हाथापाई कर दी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पति-पत्नी और मोबाइल: रिश्तों में दरार डाल रहा यह डिवाइस, छह माह में महिला थाने में आए 100 मामले
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। मारपीट हो गई। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इस बीच दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। मान मनौव्वल का भी कोई असर नहीं हुआ। बाद में दोनों पक्ष लेनदेन वापस करने पर सहमत हो गए। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के बरात वापस लेकर चला गया। 

घोड़ी से गिरकर दूल्हा हुआ घायल 

फतेहपुर सीकरी कस्बे में बरात चढ़त के दौरान घोड़ी बेकाबू हो गई, जिससे उस पस सवार दूल्हा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। गुरुवार की शाम कस्बा के मोहल्ला चाखरेरान में राजस्थान के नॉह बछामदी गांव से बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान घोड़ी अनियंत्रित होने से दूल्हा उससे गिरकर घायल हो गया। दूल्हे के गिरने से बरात में अफरातफरी मच गई।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed