फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute between husband and wife, uncle sacrificed his life to save her

UP: पति-पत्नी में हो रहा था झगड़ा, बीच-बचाव कराने में फूफा की चली गई जान; परिजनों में मची चीत्कार

Sun, 12 May 2024 11:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 12 May 2024 11:07 AM IST
सार

अमांपुर के गांव रानामऊ में शुक्रवार की रात पति और पत्नी के बीच हो रहे झगड़े में बीच बचाव कराने के लिए फूफा आ गए। इस दौरान फूफा का सिर दीवार में लगा। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
Dispute between husband and wife, uncle sacrificed his life to save her
घटना की जानकारी देते परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के अमांपुर क्षेत्र के गांव रानामऊ में शुक्रवार की रात्रि पति-पत्नी में विवाद हो गया। महिला को बचाने गए उसके फूफा की विवाद दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


 

विवाद के दौरान ग्राम रानामऊ निवासी नौबत सिंह (58) की मौत हुई। पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के भाई राजेश सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई नौबत सिंह ने अपने साले शांति सिंह निवासी पृथ्वीराजपुर एटा की पुत्री इंदुवती की शादी लगभग आठ साल पहले गांव के अभिषेक से कराई थी। वह आए दिन उसकी मारपीट करता था। शुक्रवार की अभिषेक अपनी पत्नी इंदुवती के साथ मारपीट कर रहा था। विवाद की सूचना पर उसकी बुआ सुनीता देवी, फूफा नौबत सिंह अपने पुत्र दीपक के साथ वहां पहुंच गए और समझाने के प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी अभिषेक, श्यामु, आयुष, शैलेष व अन्य लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में नौबत सिंह का सिर दीवार में लग गया और वह गंभीर घायल हो गया। मारपीट के दौरान सुनीता देवी और दीपक घायल हुए। घटना की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर घायल नौबत सिंह को अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन उन्हें कासगंज निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

मामले में मृतक के पुत्र दीपक ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि मृत्यु का कारण जानने के लिए ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed