{"_id":"66968c2031cdde189f035d28","slug":"dispute-between-brothers-over-division-of-property-in-agra-elder-one-poured-petrol-on-himself-and-fire-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बंटवारे को लेकर भाईयों में विवाद, बड़े ने पेट्रोल डालकर खुद को लगा ली आग; हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बंटवारे को लेकर भाईयों में विवाद, बड़े ने पेट्रोल डालकर खुद को लगा ली आग; हालत नाजुक
Tue, 16 Jul 2024 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:02 PM IST
सार
बंटवारे को लेकर भाईयों में विवाद हो गया। बड़े ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। चीख सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती उदयवीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की दोपहर पारिवारिक बंटवारे को लेकर भाइयों में झगड़ा हो गया। इस दौरान पिटाई से झुब्ध एक भाई ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच युवक खुद ही नाली में कूद गया। इससे उसकी जान बची। गंभीर रूप से झुलसे युवक को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटना खंदौली थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव की है। गांव निवासी अंतराम सिंह सरकारी अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। बेटों में सबसे बड़ा उदयवीर, टेढ़ी बगिया पर रहता है। वह समर्सिबल पंप बनाने का काम करता है। वहीं पत्नी और बच्चे भी रहते हैं।
विज्ञापन
दूसरे नंबर का मुकेश गांव में ही अलग पिता के बनवाए दूसरे मकान में रहता है। सबसे छोटा यशपाल पिता के साथ रहता है। बड़े बेटे का आरोप है कि पिता ने उसके दोनों भाई मुकेश और यशपाल को मकान बनाकर दिया है। उसे केवल खाली प्लॉट ही दे दिया। इसे लेकर यशपाल और उदयवीर के बीच कई बार मारपीट और पंचायत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
उदयवीर अपने पिता से मकान बनवाने की मांग कर रहा है। आरोप है कि यशपाल नहीं बनने दे रहा है। मंगलवार को इसी बात को लेकर यशपाल और अंतराम से उदयवीर का झगड़ा हो गया। आरोप है कि यशपाल ने उदयवीर की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर उदयवीर ने बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर छिड़का और आग लगा ली। लपटों से घिरकर उदयवीर चीखने-चिल्लाने लगा। इस पर लोग दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की।
इस बीच वह पास में बनी नाली में कूद गया। इससे आग बुझ गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने उदयवीर को गंभीर हालत में एसएन में भर्ती कराया। थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि बंटवारे के विवाद में एक भाई ने खुद को आग लगा ली थी। उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जांच और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।