फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Display of knives and daggers prohibited in Tazia processions, strict action will be taken against those violating rules during Muharram, ACP Achhnera issued instructions in the meeting.

Agra News: ताजियों के जुलूस में चाकू-छुरी के प्रदर्शन पर रोक, मोहर्रम पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बैठक में एसीपी अछनेरा ने दिए निर्देश

Fri, 19 Jun 2026 12:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Display of knives and daggers prohibited in Tazia processions, strict action will be taken against those violating rules during Muharram, ACP Achhnera issued instructions in the meeting.
अछनेरा। मोहर्रम त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को थाना किरावली परिसर में शांति समिति की बैठक एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। एसपी ने स्पष्ट किया कि अखाड़े के दौरान चाकू, छुरी, रॉड, तलवार या अन्य किसी भी प्रकार के हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही त्योहार के रूट पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने की रूपरेखा तैयार की गई, जिसके तहत ताजिया जुलूस मार्ग में बिजली के ढीले तारों को कसने, लाइटिंग की समुचित व्यवस्था करने, कर्बला क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने और पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। एसीपी शैलेंद्र सिंह ने सभी से त्योहार को पारंपरिक गरिमा और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस दाैरान थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह, नगर पंचायत बाबू सत्यभान सिंह, सभासद रामनरेश इंदौलिया, विनोद इंदौलिया, छोटू इंदौलिया सहित दोनों समुदायों के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed