फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dismissal order postponed 39 teachers will reach school from today

मैनपुरी: बर्खास्तगी का आदेश स्थगित, आज से स्कूल पहुंचेंगे 39 शिक्षक

Thu, 28 Oct 2021 08:18 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 28 Oct 2021 08:18 AM IST
सार

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर एसआईटी सूची में शामिल फेक बीएड डिग्री धारक 39 शिक्षकों का बर्खास्तगी आदेश स्थगित किया जाता है। शासनादेश के तहत उन्हें वेतन भी जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Dismissal order postponed 39 teachers will reach school from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष जांच दल (एसआईटी) सूची में शामिल फेक बीएड अंकपत्र वाले 44 शिक्षक-शिक्षिकाओं में से 39 का बर्खास्तगी आदेश शासन के निर्देश के बाद स्थगित कर दिया गया है। आज से ये शिक्षक फिर से स्कूल में पहुंचेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शासन ने 30 नवंबर 2019 का आदेश स्थगित करने के निर्देश बीएसए को दिए हैं। बीएसए ने बुधवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद बर्खास्तगी आदेश स्थगित कर दिया।

विज्ञापन

77 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त कर दी गई थी
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम से फर्जी बीएड डिग्री और अंकपत्र जारी करने की जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी की जांच में जिले में 77 शिक्षकों की बीएड डिग्री अवैध पाई गई थी। इसमें 44 शिक्षकों की बीएड डिग्री फेक घोषित की गई, जबकि 33 शिक्षकों की बीएड की डिग्री टेंपर्ड घोषित की गई थी। एसआईटी की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट के आदेशानुसार 30 नंवबर 2019 को जिले में तैनात 77 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त कर दी गई थी। कोर्ट के आदेश पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा डिग्री निरस्त करने तक बिना वेतन के ही काम करने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के बाद कोर्ट के आदेश पर फेक डिग्री धारक 44 शिक्षकों को तत्कालीन बीएसए विजय प्रताप सिंह ने 26 फरवरी 2021 को बर्खास्त कर दिया था। वहीं 33 टेंपर्ड शिक्षकों को जांच पूरी होने तक बिना वेतन के ही कार्य करने के निर्देश दिए थे। सेवा से बाहर किए गए 44 में से 39 फेंक बीएड डिग्री धारक शिक्षक सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने जांच पूरी होने तक उन्हें सेवा में रखने और वेतन देने के निर्देश एक जुलाई 2021 को जारी किए थे। मंगलवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रताप सिंह बघेल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार फेक डिग्री धारक 39 शिक्षकों का बर्खास्तगी आदेश स्थगित करते हुए उन्हें एक जुलाई 2021 से वेतन जारी करने के निर्देश जारी किए। बीएसए ने 27 अक्तूबर को फेक डिग्री धारक 39 शिक्षकों का बर्खास्तगी आदेश स्थगित कर दिया। 

कब क्या हुई कार्रवाई
दो नवंबर 2017 एसआईटी ने फर्जी शिक्षकों की सूची जनपद भेजी।
15 नवंबर 2017 बीएसए ने बर्खास्तगी का प्रथम नोटिस जारी किया।
20 अगस्त 2018 बीएसए ने द्वितीय नोटिस जारी कर मांगा जवाब। 
जून 2019 एसआईटी ने दूसरी सीडी बीएसए को भेजी ।
जुलाई 2019 खंड शिक्षाधिकारी को जांच के लिए विश्वविद्यालय भेजा। 
21 सितंबर 2019- बीएसए ने तीसरा व अंतिम बर्खास्तगी नोटिस दिया
30 नवंबर 2019-74 शिक्षकों की बीएसए ने सेवा समाप्त कीं।
26 फरवरी 2021 को फेक डिग्री वाले शिक्षक सेवा से बाहर किए गए।  
27 अक्तूबर 2021 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बर्खास्तगी आदेश स्थगित। 

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर एसआईटी सूची में शामिल फेक बीएड डिग्री धारक 39 शिक्षकों का बर्खास्तगी आदेश स्थगित किया जाता है। शासनादेश के तहत उन्हें वेतन भी जारी किया जाएगा। 44 में से पांच शिक्षक सुप्रीम कोर्ट की याचिका में शामिल नहीं थे, इसलिए उस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। - कमल सिंह, बीएसए 

अहोई अष्टमी 2021: राधाकुंड में स्नान के लिए पहुंचे दंपती, तीन डुबकी लगाने से मिलता है संतान प्राप्ति का आशीर्वाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed