{"_id":"6286a6ca00230827956ba32a","slug":"disgraced-by-putting-the-girl-s-photo-on-facebook-arrested-agra-news-agr534092589","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की फोटो फेसबुक पर डालकर किया बदनाम, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की फोटो फेसबुक पर डालकर किया बदनाम, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। चित्राहाट के एक गांव में स्कूल के रास्ते पर कई बार घेरने के बाद भी दोस्ती से इनकार पर शोहदे ने नौंवी कक्षा की छात्रा की फोटो फेसबुक पर वायरल कर उसे बदनाम कर दिया। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़, पॉक्सो और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी रामू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
छात्रा और उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्कूल आते-जाते रास्ते में शोहदा उसे परेशान करता है। उससे दोस्ती करने का दबाब डाल रहा था। उसके साथ वह गलत काम करना चाह रहा है। इनकार करने पर उसने छात्रा का फोटो फेसबुक पर वायरल कर बदनाम कर दिया। आरोपी रामू की इस हरकत थाने पहुंचे परिजन ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष चित्राहाट महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी रामू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
वहीं क्षेत्र के एक अन्य गांव में बुधवार की रात घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने बटेश्वर चौकी पर तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि सोते समय गांव के ही युवक ने उसे पकड़ लिया। मुंह दबाकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर पिटाई की। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, तो आरोपी भाग निकला।