{"_id":"5f9efbe88ebc3e9b9a4fb17d","slug":"discussion-on-corruption-in-community-radio-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः लोगों की सतर्कता से कम हो सकता है भ्रष्टाचार, कम्युनिटी रेडियो पर हुई परिचर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः लोगों की सतर्कता से कम हो सकता है भ्रष्टाचार, कम्युनिटी रेडियो पर हुई परिचर्चा
Mon, 02 Nov 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:18 AM IST
सार
विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च और आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि सरकारी कामकाज में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देकर भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है। विश्वविद्यालय में डिग्री, अंकपत्र आदि के लिए रुपये मांगे जाने के आरोप लगते थे, इसलिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
सामाजिक सरोकार कार्यक्रम में भ्रष्टाचार को कम करने के तरीकों पर हुई परिचर्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला व डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘90.4, आगरा की आवाज’ के साप्ताहिक कार्यक्रम सामाजिक सरोकार के तहत शिक्षा जगत के विशेषज्ञों ने भ्रष्टाचार को कम करने के तरीके पर परिचर्चा की। कहा कि लोगों की सतर्कता से भ्रष्टाचार कम हो सकता है। 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक सतर्कता सप्ताह मनाया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च और आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि सरकारी कामकाज में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देकर भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है। विश्वविद्यालय में डिग्री, अंकपत्र आदि के लिए रुपये मांगे जाने के आरोप लगते थे, इसलिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई।
इसी तरह पुलिस लोगों को अपने घर बैठे ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने, बैंक को ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन करने की व्यवस्था देनी चाहिए। सामुदायिक रेडियो के निदेशक प्रो. लवकुश मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने कहा कि जनता की सतर्कता से भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है। सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

Trending Videos
भ्रष्टाचार की वजह से गरीब कम नहीं हो रही
हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर स्टडीज के निदेशक प्रो. नवीन गुप्ता ने कहा कि तमाम योजनाओं के बाद भी गरीबी का उन्मूलन नहीं हो रहा है, उसका बड़ा कारण भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार की वजह से हमारा एक-दूसरे के प्रति विश्वास कम होता जा रहा है।
हमें अपनी भूमिका का अध्ययन करना होगा। हमारे बच्चों के पास आज रोल मॉडल नहीं हैं। हम खुद को रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं। हमें अपने बच्चों और शिष्यों का रोल मॉडल बनना होगा।
समाज के प्रति दायित्वों का निर्वहन करना होगा
आरबीएस कॉलेज में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू जैन ने कहा कि शिक्षक की समाज में बड़ी भूमिका है। शिक्षक का काम है समाज में जागरूकता लाना। उन्होंने बताया कि अपनी टीम के साथ कुछ ऑटो ड्राइवरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनसे आत्मीयता बढ़ाई। कइयों ने तंबाकू खाना छोड़ दिया।