फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Discrimination-free Hindu society is the future of the country

Agra News: भेदभाव मुक्त हिंदू समाज ही देश का भविष्य

Mon, 26 Jan 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Discrimination-free Hindu society is the future of the country
ग्वालियर रोड स्थित ताज फिरोज खां में रविवार को सर्व हिंदू समाज प्रतिरक्षा नगर की ओर से विराट हि
आगरा। ग्वालियर रोड स्थित ताज फिरोज खां में रविवार को सर्व हिंदू समाज प्रतिरक्षा नगर की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत योगेश पुरी, मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद बृज प्रांत के संगठन मंत्री राजेश और डॉ. नीरज पाठक ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इसके बाद भजन गायक पंडित मनीष शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। महंत योगेश पुरी ने कहा कि रामराज्य की असली सार्थकता तब है, जब सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर बैठा व्यक्ति समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से मिले। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान राम ने स्वयं शबरी के द्वार जाकर उनके जूठे बेर खाए थे। महंत ने कहा कि हिंदू समाज को जातिगत भेद भुलाकर एक होना होगा, क्योंकि एकता ही देश की हर समस्या का समाधान है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राजेश ने छुआछूत और भेदभाव पर प्रहार करते हुए कहा कि यह बुराई केवल भाषणों से नहीं, बल्कि व्यवहार से मिटेगी। उन्होंने कहा कि एक ही बर्तन में सबका खानपान हो, तभी वास्तविक समरसता आएगी। डॉ. नीरज पाठक ने कहा कि समाज बदलने में महिलाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजकुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. राज शर्मा ने किया। इस दौरान ले. कर्नल पूरन सिंह, हरेंद्र दुबे, अशोक गर्ग, अनिल शर्मा, कर्मवीर सिंह, देवकांत, गिरीश पिल्लई, राजकुमार गुप्ता, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालियर रोड स्थित ताज फिरोज खां में रविवार को सर्व हिंदू समाज प्रतिरक्षा नगर की ओर से विराट हि

ग्वालियर रोड स्थित ताज फिरोज खां में रविवार को सर्व हिंदू समाज प्रतिरक्षा नगर की ओर से विराट हि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed