{"_id":"66a3d9c769930a15c9086498","slug":"disabled-woman-had-safe-delivery-in-hundred-bed-hospital-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-121335-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिव्यांग महिला का सौ शैया अस्पताल में हुआ सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिव्यांग महिला का सौ शैया अस्पताल में हुआ सुरक्षित प्रसव
Fri, 26 Jul 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल में दिव्यांग प्रसूता के प्रसव के बाद बच्ची में गोद लिए डॉक्टर, साथ में कर्मचारी
मैनपुरी। प्रसव पीड़ा से परेशान दोनों पैरों से दिव्यांग महिला को सौ शैया अस्पताल में डाॅ. निशिता यादव और उनकी टीम ने सुरक्षित सीजेरियन प्रसव कराया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।
नगला कमल निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी राखी दोनों पैरों से दिव्यांग है। वह नौ माह की गर्भवती थी। परिजन उसके प्रसव को लेकर परेशान थे। कई जगह डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई राखी का सीजेरियन प्रसव कराने को तैयार नहीं हुआ। दो दिन पहले पति जितेंद्र राखी को लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंचा। यहां उसने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निशिता यादव से मुलाकात की। डॉ. निशिता यादव ने उसे शुक्रवार को सीजेरियन प्रसव का समय जांच के बाद दिया। शुक्रवार को डॉ. निशिता यादव ने सौ शैया अस्पताल में राखी को सीजेरियन प्रसव कराया। प्रसव के बाद राखी ने एक बच्ची को जन्म दिया। राखी को प्रसव कराने में डॉ. निशिता के साथ डॉ. विकास यादव, स्टाफ हिमांशु, रेनू, दीप्ती, रुचि, मीरा, चंद्रभान, कमला देवी आदि का सहयोग रहा।