फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disabled people sit on protest on MG Road due to non-issuance of Antyodaya ration card

Agra News: अंत्योदय राशन कार्ड नहीं बनने पर एमजी रोड पर धरने पर बैठे दिव्यांग

Thu, 04 Dec 2025 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Disabled people sit on protest on MG Road due to non-issuance of Antyodaya ration card
आगरा। विश्व विकलांग दिवस के दिन अंत्योदय राशन कार्ड नहीं बनने समेत अन्य मांगाें को लेकर दिव्यांगों को एमजी रोड पर धरने पर बैठना पड़ गया। उन्होंने प्रशासन पर मदद नहीं करने का आरोप लगाए और कहा कि कुदरत ने उनके साथ न्याय नहीं किया। उनक प्रदर्शन के दौरान एमजी रोड पर लंबा जाम लग गया। इसमें फंसकर वाहन चालक परेशान हो गए। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद समझाकर उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद पी़ड़ित फिर कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा करने लगे। तीन घंटे तक प्रदर्शन के बाद सभी थक कर चले गए।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर 12 बजे भारतीय दिव्यांग एकता मंच संस्था के पदाधिकारियों के साथ 50 के करीब दिव्यांग कलेक्ट्रेट पहुंचे। ट्राई साइकिल,ई-रिक्शा और अन्य वाहनों पर आए दिव्यांगों ने परिसर में घूमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 17 अक्टूबर को 120 दिव्यांगों के अंत्योदय राशन कार्ड बनाने के फार्म जमा करने के बाद अभी तक एक भी कार्ड नहीं बने। कब तक बनेंगे, यह भी कोई उन्हें नहीं बता रहा है। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो सारे दिव्यांग अपने वाहनाें से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तिराहे पहुंच गए। वहां जाकर सभी जमीन पर बैठ गए और यातायात रोक दिया। एमजी रोड पर वाहनों की कतार लगते ही कलेक्ट्रेट से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। दिव्यांग किसी की बात सुनने को नहीं तैयार थे। बड़ी मुश्किल से पुलिस कर्मियों की बात मानकर उन्होंने रास्ता छोड़ा पर वहां से नहीं हटे। एक घंटे बाद उनकी मांग अधिकारियों तक पहुंचाने का वायदा करने पर दिव्यांग वहां से दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचे। काफी देर नारेबाजी के बाद थक कर खुद ही चले गए।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष पवन तोमर ने बताया कि अगर जल्द समस्याएं दूर नहीं हुईं तो और बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रकरण पर जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि सभी के अंत्योदय फार्मों का सत्यापन किया जा रहा है। उसके बाद कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed