{"_id":"66ccbc4388298d828e06839a","slug":"disabled-old-woman-dies-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-122929-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिव्यांग वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिव्यांग वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Mon, 26 Aug 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव गांगसी निवासी एक दिव्यांग वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजन ने जानकारी ली। मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव गांगसी निवासी दिव्यांग प्रेमा देवी (60) की सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो वह लोग वृद्धा के घर पहुंच गए। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद कुछ देर बाद थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका के परिजन से मौत के संबंध में जानकारी ली तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।