फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disabled Man Attempts Suicide Over Land Dispute in Agra, Blames Administration for Injustice

सिस्टम से हार गया दिव्यांग: चूहे मारने की दवा खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 04 Apr 2026 11:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 11:12 AM IST
सार

आगरा के पिनाहट में जमीन विवाद और न्याय न मिलने से परेशान एक दिव्यांग ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया, अधिकारियों ने जांच और मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Disabled Man Attempts Suicide Over Land Dispute in Agra, Blames Administration for Injustice
दिव्यांग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पिनाहट कस्बा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक दिव्यांग व्यक्ति ने प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए जहर (चूहे मारने की दवा) खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन-फानन में पुलिस और परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दिव्यांग ने 14 मार्च को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कहा था कि उसकी जमीन पर कब्जे के प्रयास किए जा रहे हैं। विरोध करने पर उसके खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। न्याय न मिलने पर उसने खुदकुशी करने चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


द्वितीय नहर पंप हाउस क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय ब्रज मोहन शर्मा पैरों से दिव्यांग है। बीती 14 मार्च को ब्रज मोहन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। इसका विरोध करने पर उनके खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज करा दी गई हैं। वायरल वीडियो में दिव्यांग ब्रजमोहन ने स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग समेत राजनीतिक लोगों पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए थे। उसने बताया कि पूर्व में विपक्षियों ने उस पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह दोनों पैरों से विकलांग हो गया। पीड़ित ने अपनी भूमि के पास श्मशान घाट चिन्हित किए जाने को भी गलत ठहराया। पुलिस और अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। न्याय नहीं मिलने पर उसने आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन



मुझे न्याय नहीं मिला, सबको आखिरी राम-राम
शुक्रवार सुबह दिव्यांग ब्रजमोहन शर्मा ने अपने फेसबुक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और वीडियो प्रसारित किया। इसमें दिव्यांग ने बताया कि मुझे न्याय नहीं मिला, मेरी सभी से आखिरी राम-राम। उसके बाद उसने अपने फार्म हाउस पर जहर (चूहे मारने की दवा) खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पिनाहट थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर दौड़ लगा दी। तत्काल एंबुलेंस से पीड़ित को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। दिव्यांग ब्रजमोहन ने बताया कि पुलिस प्रशासन से न्याय नहीं मिलने पर उसने जहर (चूहे मारने की दवा) खाकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मची अफरा-तफरी, जांच में जुटा प्रशासन
थाना प्रभारी ने पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार को फोन पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने पीड़ित से मिलने की बात कही अधिकारियों से मिलने के बाद ही पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने पीड़ित बृजमोहन से भी बात की। थाना प्रभारी का कहना है कि दिव्यांग से बृजमोहन शर्मा से डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला और एसीपी गिरीश कुमार ने भी बातकर न्याय का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed