फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disabled athlete Ravindra from Agra won bronze medal in National Para Athletics

Agra News: आगरा के दिव्यांग एथलीट रविंद्र ने नेशनल पैरा एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक

Mon, 23 Mar 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Disabled athlete Ravindra from Agra won bronze medal in National Para Athletics
एथलीट रविंद्र
बिचपुरी। भुवनेश्वर स्थित कलिंग स्टेडियम में 17 से 21 मार्च तक आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में आगरा के दिव्यांग एथलीट रविंद्र सिंह ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

विकास खंड बिचपुरी के गांव सहारा निवासी रविंद्र सिंह ने प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु समेत 24 राज्यों के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। रविंद्र की इस सफलता पर ज्ञान सिंह सोलंकी, रवि सोलंकी, रोहित सोलंकी, सौरभ सोलंकी और प्रमोद सारस्वत सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। रविंद्र सिंह इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। उनके पिता हाकिम सिंह खेती करते हैं। रविंद्र ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक 2020 को देखने के बाद उनके भीतर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का जुनून जागा। अब उनका लक्ष्य वर्ष 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed