फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Director Karan Johar next film will be shot in Mathura

करण जौहर की अगली फिल्म में दिखेगी ब्रज की झलक, मंदिरों में दर्शन कर कई स्थलों को देखा

Sat, 11 Jan 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Director Karan Johar next film will be shot in Mathura
इस्कॉन मंदिर में टीम के साथ फिल्म निर्देशक करण जौहर - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर की अगली फिल्म में ब्रज की झलक दिखाई देगी। इस सिलसिले में शुक्रवार को करण जौहर वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर और जयपुर मंदिर का अवलोकन किया। करण जौहर ने यहां अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करने की बात कही है।  
विज्ञापन


वृंदावन पहुंचे करण जौहर ने सबसे पहले मथुरा मार्ग स्थित जयपुर मंदिर में दर्शन किए। यहां कुछ वक्त गुजारने के बाद वो इस्कॉन मंदिर पहुंचे। यहां भी ठाकुरजी के दर्शन भी किए। इसके बाद उन्होंने प्रेम मंदिर के परिसर को भी बहुत ही बारीकी से निहारा। यहां करण जौहर ने लोगों के साथ चर्चा भी की। 
विज्ञापन


वृंदावन के साथ ही फिल्म-निर्माता निर्देशक करण जौहर ने गिरिराज महाराज के परिक्रमा से जुड़े राधाकुंड क्षेत्र में भी उन प्राचीन धरोहरों को देखा है, जो उनकी अगली फिल्म के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। इसमें उन्होंने कुसुम सरोवर को देखा। यहां दीवारों पर बनी कला को भी निहारा। कुसुम सरोवर के आसपास की लोकेशन को भी देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीकरी में भी देखे स्थल

इससे पूर्व बृहस्पतिवार को करण जौहर आगरा के फतेहपुर सीकरी पहुंचे। वहां उन्होंने हजरत शेख चिश्ती की दरगाह पर मत्था टेक चादर गुलपोशी की। दरगाह के सैफ मियां चिश्ती ने उन्हें दुआ कराई। इसके बाद जोधाबाई महल, बुलंद दरवाजा, दीवान ए खास, पंचमहल, ख्वाबगाह, वीरबल समेत अन्य स्मारकों को निहारा। 

बता दें कि करण जौहर ने रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के पहले चीफ रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि आरएन काव ने ही भारत की खुफिया एजेंसी रॉ की नींव रखी थी। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग कहां होगी, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed