{"_id":"5dadfab48ebc3e93bc19b60c","slug":"director-general-of-prisonl-anand-kumar-will-reiw-law-and-order-in-agra-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीजी साहब ! ताजमहल के शहर में न चोरियां रुक रहीं, और न ही स्मारकों पर 'लपकागीरी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजी साहब ! ताजमहल के शहर में न चोरियां रुक रहीं, और न ही स्मारकों पर 'लपकागीरी'
Tue, 22 Oct 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
कारागार के महानिदेशक आनंद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए कारागार के महानिदेशक आनंद कुमार मंगलवार और बुधवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ पुलिसिंग में सुधार के लिए उपाय बताएंगे। उनके लिए यह काम चुनौती से कम नहीं, क्योंकि यहां न तो खनन माफिया पर लगाम है, न बाइकर्स गैंग पर, न ही लपके पकड़े जा रहे हैं, जेल में मोबाइल तक मिल चुके हैं। चोरियां भी नहीं रुक रहीं हैं।
पुलिस पर गोली चला रहे खनन माफिया
एत्माद्दौला, खंदौली, पिनाहट, खेरागढ़, बाह, मंसुखपुरा में माफिया बेखौफ खनन कर रहे हैं। एक साल में दो बार पुलिस पर हमला कर चुके हैं। वन विभाग की टीम पर हमले के 17 केस दर्ज है। इनमें 50 लोगों के नाम आए, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
लपकों पर लगाम नहीं, ताज पर ही 200 सक्रिय
यह सूची दो साल पहले तत्कालीन आईजी रेंज अशोक मुथा जैन ने बनवाई थी। पुलिस ने इन्हें शांतिभंग में पकड़ा जिसमें उसी दिन जमानत मिल गई। ये लपके फिर से सक्रिय हैं। सीकरी में लपके दो बार पुलिस पर हमला कर चुके हैं।

जेल से चौथ की धमकी दे रहे अपराधी
सेंट्रल जेल में आठ महीने पहले कैदी से मोबाइल मिला। छह महीने पहले कासगंज में व्यापारी से चौथ मांगने का मामला आया। पुलिस जांच में पाया गया कि आगरा सेंट्रल जेल के बंदियों ने फोन पर चौथ मांगी। जिला जेल में डेढ़ महीने पहले बंदी ने आत्महत्या की, तब भी सुरक्षा पर सवाल उठे।
बाजार से लेकर बैंक तक चोरों के निशाने पर
कारगिल चौराहे पर मोबाइल शोरूम में हुई 20 लाख की चोरी नहीं खुली है। संजय प्लेस में औसतन हर रोज एक वाहन चोरी होता है। एक महीने में चोर दो बार एटीएम में चोरी की कोशिश कर चुके हैं। रुनकता में तो एटीएम तोड़ दिया था। इनमें से एक भी केस नहीं खुला है।
आज सिकंदरा थाना और जेल का मुआयना
आनंद कुमार सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में पुलिस को तनावमुक्त बनाने की कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सिकंदरा थाना और फिर पुलिसलाइन का भ्रमण करेंगे। दोपहर को पुलिस अफसरों और फिर अभियोजन अधिकारियों के साथ बैठक है। बुधवार को महिला थाना जा सकते हैं, एक मोहल्ले का भी भ्रमण कर सकते हैं।