फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Direct post on Hit Wave, written essay, compensation of Rs 10,000

Agra News: हीट वेव पर बनाएं पोस्टर, लिखें निबंध, मिलेगा 10 हजार का इनाम

Sun, 19 May 2024 09:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 May 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
Direct post on Hit Wave, written essay, compensation of Rs 10,000
कासगंज। हीट वेव पर पोस्टर बनाएं या निबंध लिखें। यदि आप चयनित हुए तो आपको 10 हजार रुपये तक का इनाम मिलेगा। प्रतियोगिता के फोटोग्राफ 22 मई तक ई-मेल पर अपलोड किए जा सकेंगे। भारत सरकार हीट वेव के प्रति जागरूकता बढ़ाने को ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित कर रही है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के आंकलन में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ ही हीट वेव के दिनों की संख्या में वृद्धि की संभावना जताई गई है। इसके बाद भारत सरकार गृह मंत्रालय की ओर से हीट वेव के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत माध्यमिक स्कूलों के छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए ऑनलाइन पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता के आयोजन की योजना बनाई गई है। छात्र गर्मी को मात दें विषय पर अपने पोस्टर तैयार कर सकते हैं। वहीं लू के लिए मेरी तैयारी विषय पर निबंध लिखा जा सकता है।
विज्ञापन

उक्त पोस्टर व निबंध mygov.ndma@gmail.com (माई जीओवी डॉट एनडीएमए@ जीमेल डॉट कॉम) पर 22 मई तक प्रेषिक किए जा सकेंगे। विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार में 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार में पांच हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार में तीन हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों को एक-एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed