फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dipti case exposed after Anamika Shukla teacher case in mainpuri

'अनामिका' के बाद दीप्ति प्रकरण का पर्दाफाश, दोनों की संविदा समाप्त, दर्ज होगी रिपोर्ट

Wed, 17 Jun 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jun 2020 12:07 AM IST
सार

  • दीप्ति के अभिलेखों से शिक्षिका और अनुदेशक बनी दो युवतियों की संविदा समाप्त 
  • कौशांबी के राजकीय हाईस्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका के अभिलेखों से पाई नौकरी

विज्ञापन
dipti case exposed after Anamika Shukla teacher case in mainpuri
दीप्ति नाम से नौकरी पाने वाली दोनों युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद मैनपुरी जिले में सामने आया दीप्ति प्रकरण का मंगलवार को पर्दाफाश हो गया। जांच और चयन समिति की रिपोर्ट के बाद शिक्षिका और अनुदेशिका की संविदा समाप्ति के साथ जिलाधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका और जूनियर हाईस्कूल की अनुदेशिका दोनों ने कौशांबी के मिश्रपुर ढहैया के राजकीय हाईस्कूल में तैनात दीप्ति के अभिलेखों से नौकरी हासिल की थी। 
विज्ञापन



अनामिका शुक्ला प्रकरण के साथ ही जिले में कस्तूरबा गांधी विद्यालय करहल की शिक्षिका दीप्ति और उच्च प्राथमिक विद्यालय जमौरा में तैनात अनुदेशिका दीप्ति की जांच शुरू हुई थी। दोनों को मंगलवार को जांच समिति के सामने उपस्थित होना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच समिति के सामने उपस्थित नहीं हुईं दोनों

जब दोनों दीप्ति जांच समिति के सामने उपस्थित नहीं हुईं तो समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि दोनों ने फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज क्षेत्र के गांव बगिया सोहनलाल निवासी सुरेश चंद्र की पुत्री दीप्ति के अभिलेखों से नौकरी हासिल की है। 

असली दीप्ति कौशांबी के मिश्रपुर ढहैया के राजकीय हाईस्कूल में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात है। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद चयन समिति ने उनका चयन फर्जी मानकर उनकी संविदा समाप्ति करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डीएम को प्रस्ताव भेजा। 



देर शाम डीएम ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति देते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बीएसए ने देर शाम कोतवाली में दोनों के विरुद्ध तहरीर दे दी है। वहीं दोनों से मानदेय के रूप में दी गई धनराशि की रिकवरी के आदेश भी दिए गए हैं। 

फर्रुखाबाद से मिला पता 

जांच टीम को जब दोनों दीप्ति विभाग में दर्ज पते पर नहीं मिलीं और संबंधित गांवों के प्रधानों ने यह लिखकर दिया कि इस नाम की कोई युवती इन गांवों में नहीं है तो जांच टीम का माथा ठनका। टीम ने जांच में पाया कि दोनों दीप्ति के अभिलेख एक ही हैं और फर्रुखाबाद स्थित एक विद्यालय से उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा पास की है। 

सोमवार को जांच टीम फर्रुखाबाद के इस स्कूल में पहुंची और यहां से दीप्ति का पता लिया जो फर्रुखाबाद का निकला। जब इस पते पर टीम पहुंची तो पता चला कि वो तो कौशांबी के मिश्रपुर ढहैया के राजकीय हाईस्कूल में तैनात है। 

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों ही दीप्ति फर्जी हैं, उनके अभिलेखों और पते का सत्यापन करा लिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों की संविदा समाप्त कर दी गई है। उन्हें दिए गए मानदेय की रिकवरी कराई जाएगी। उनके खिलाफ एफआईआर के लिए कोतवाती में तहरीर दे दी गई है।

अनामिका प्रकरण से संबंधित अन्य खबरें: 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed