फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dios

बच्चों सहित डीआईओएस कार्यालय पर धरने पर बैठे राजऋषि

Fri, 23 Sep 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:21 PM IST
सार

जब तक विभाग यह आदेश वापस नहीं लेता वह धरना जारी रखेंगे। शुक्रवार को राजऋषि अपने पुत्र आदर्श प्रताप चौहान और पुत्री शान्या चौहान के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे और कार्यालय प्रांगण में जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। राजऋषि ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने पांच सितंबर को उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश प्रबंधक और प्रधानाचार्य को दे दिए जबकि उनके द्वारा दिए गए साक्ष्यों के आधार पर आज तक विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की जांच नहीं कराई गई।

विज्ञापन
dios

विस्तार

मैनपुरी। डीएवी इंटर कॉलेज घिरोर में फर्जी नियुक्ति की जांच की पिछले तीन साल से मांग कर रहे शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी राजऋषि शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय के बाहर बेटे-बेटी संग धरने पर बैठ गए। आरोप है कि विभाग ने फर्जीवाड़े की जांच न करते हुए उनके विरुद्ध ही कार्रवाई के आदेश दे डाले हैं। जब तक विभाग यह आदेश वापस नहीं लेता वह धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजऋषि अपने पुत्र आदर्श प्रताप चौहान और पुत्री शान्या चौहान के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे और कार्यालय प्रांगण में जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। राजऋषि ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने पांच सितंबर को उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश प्रबंधक और प्रधानाचार्य को दे दिए जबकि उनके द्वारा दिए गए साक्ष्यों के आधार पर आज तक विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की जांच नहीं कराई गई। विभाग जांच करने के बजाय उस पर ही कार्रवाई करा रहा है। अब यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक मामले का निस्तारण नहीं कर दिया जाता।
विज्ञापन

राजऋषि की शिकायत पर जांच कराई जा चुकी है। जो भी साक्ष्य उनके द्वारा मांगे गए थे वो दिए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने हाल ही में कुछ और जांच अभिलेख मांगे हैं वो भी दो एक दिन में दे दिए जाएंगे। यह बात उन्हें बता दी गई थी लेकिन वे इसके बाद भी लगातार उनके कार्यालय पर चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed