फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dimple Yadav taunted BJP said everyone knows who does vote politics name of ram

UP: डिंपल यादव का भाजपा पर तंज, बोलीं- राम के सच्चे भक्त हैं तो .... सब जानते हैं कौन करता है वोट की राजनीति

Sun, 07 Jan 2024 08:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 08:52 PM IST
सार

सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी के विधानसभा किशनी क्षेत्र विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर आम आदमी को गुमराह करती है।
 

विज्ञापन
Dimple Yadav taunted BJP said everyone knows who does vote politics name of ram
सांसद डिंपल यादव - फोटो : ANI

विस्तार

मैनपुरी के विधानसभा किशनी क्षेत्र में सपा सांसद डिंपल यादव ने रविवार को गांव पृथ्वीपुर में विधायक निधि के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ग्रामीणों से कहा कि भाजपा से बचकर रहें। भाजपा झूठ बोलकर आम आदमी को गुमराह करने का काम करती है। आगामी लोकसभा का चुनाव आम चुनाव नहीं संविधान बचाने का चुनाव होगा।
विज्ञापन


 

सांसद ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि गठबंधन में कौन रहेगा और कौन नहीं रहेगा। हमको पूरा भरोसा है कि मैनपुरी की जनता उपचुनाव की तरह ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी साथ देगी। भाजपा के लोग सपा कार्यकर्ताओं को डरा धमका रहे हैं पर सपा के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। आज किसान नौजवान परेशान है। गांव का युवा शिक्षित होना चाहता है पर भाजपा नहीं चाहती कि गांव का युवा शिक्षित बने। इससे पूर्व सांसद का चेयरमैन किशनी के आवास पर स्वागत हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजू यादव, संध्या कठेरिया, बिल्लू यादव, विपिनराज यादव, डैनी यादव, गौरव वाल्मीकि मौजूद रहे। कुसमरा क्षेत्र के गांव ढंढौस के अंबेडकर पार्क में अनुसूचित जाति के लोगों की बैठक में सांसद ने कहा कि कुछ लोग राम की बात करते हैं। वह अगर भगवान राम के सच्चे भक्त हैं तो उनके आदर्शों को अपने जीवन उतारें। अन्यथा सब जानते है कि वह राम को मोहरा बनाकर वोट की राजनीति करते हैं। सांसद ने डॉक्टर अंबेडकर, महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। रामपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव, रेखा यादव, सूरज सिंह, संजीव श्रीवास्तव, रामस्वरूप जाटव, रामप्रकाश जाटव, रामचरन जाटव मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

सांसद ने जताया शोक
सांसद डिंपल यादव शनिवार की देर शाम नगला सुखी पहुंचीं। सड़क दुर्घटना में जान गवांने वाले सज्जन सिंह व उनकी नातिन खुशी के निधन पर शोक जताया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता जुट गए हैं। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत होगी। हिट एंड रन कानून का विरोध करने पर जो लोग निर्दोष फंसाए गए हैं उनके लिए वह प्रशासन से बात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed