फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dimple Yadav played a big bet for victory Nikay Chunav opponent was also surprised

Nikay Chunav 2023: मैनपुरी में डिंपल ने संभाली कमान, पहले दिन ही खेल दिया जीत के लिए बड़ा दांव, विरोधी हैरान

Fri, 28 Apr 2023 09:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 09:26 PM IST
सार

सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी के भोगांव से जीत के लिए बड़ा दांव खेला है। यहां से उन्होंने चेयरमैन पद की निर्दलीय प्रत्याशी नसरीन बानो को समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दे दिया है।

विज्ञापन
Dimple Yadav played a big bet for victory Nikay Chunav opponent was also surprised
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : Facebook/Dimple Yadav

विस्तार

मैनपुरी में सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं और जनता का उत्पीड़न सरकार द्वारा किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को दबाया जा रहा है। जनता ये सब देख रही है। चार मई को होने वाले मतदान में इसका मुंहतोड़ जवाब जनता देगी। उन्होंने सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की।

विज्ञापन


सांसद डिंपल यादव शुक्रवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पहुंचीं। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ ही उन्होंने नगर पालिका से सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा को जिताने की अपील कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कहा कि आम जनता को परेशान करके वोट हासिल नहीं किया जा सकता है। मैनपुरी की जनता ने जो इतिहास लोकसभा उप चुनाव में रचा था वही इतिहास एक बार निकाय चुनाव में भी मैनपुरी की जनता रचने जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जाको राखे साइयां:  ट्रक ने रौंदे बाइक सवार, दो की मौत पर पिता-पुत्री को नहीं आई खरोंच, घटना देख कांप गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

कुरावली में भी मांगे वोट 

मैनपुरी के बाद वे कुरावली पहुंचीं। यहां प्रत्याशी अमृता गुप्ता के समर्थन में कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। साथ ही वोट भी मांगे। इस दौरान कुरावली के मुहल्ला सराय में 20 मार्च को सड़क दुर्घटना में हताहत हुए मजदूरों के घर शोक संवेदना जताने भी पहुंचीं। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार यादव, सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, प्रत्याशी सुमन वर्मा, प्रत्याशी अमृता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: एटा में एक हफ्ते में लड़की का दो बार अपहरण, दोनों बार किया गया सामूहिक दुष्कर्म

नसरीन बानो को सपा ने समर्थन दिया

नगर पंचायत भोगांव में चेयरमैन पद की निर्दलीय प्रत्याशी नसरीन बानो को समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दे दिया है। नसरीन बानो पूर्व में भी नगर पंचायत भोगांव में चेयरमैन रह चुकी हैं। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि नगर पंचायत भोगांव में चेयरमैन पद के लिए पार्टी ने किसी को टिकट नहीं दिया था। सांसद डिंपल यादव के निर्देश पर पार्टी ने शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी नसरीन बानो को अपना समर्थन दे दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को नसरीन बानो के समर्थन में प्रचार करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में चेयरमैन रह चुकी नसरीन बानो रसूलाबाद निवासी अकबर कुरैशी की पत्नी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed